Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइमहरिद्वार

छ: वर्षीय बेटे की चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या, पॉलीथिन के बैग में मिला शव 

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 दिसम्बर 2023, रविवार, हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक के छ: वर्षीय बेटे की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बच्चे का शव पास की ही एक झुग्गी झोपड़ी में पॉलीथिन के बैग में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी ने पुलिस और सीआईयू की टीम को मामले के खुलासे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, अजीत (6 वर्ष) पुत्र राजेश, निवासी : हरदोई यूपी, हाल पता : झुग्गी झोपड़ी, चमगादड़ टापू बस्ती शुक्रवार को मोमबत्ती लेने के लिए गया था।

लेकिन उसके बाद शाम तक घर वापस नहीं लौटा। पेशे से ई-रिक्शा चालक राजेश ने अपने परिवार के साथ बच्चे की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे। तभी राजेश की झोपड़ी से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक झुग्गी झोपड़ी में बच्चे का शव पॉलीथिन के बैग में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। बच्चे के गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ मिला। उसकी आंख और जबड़े के साथ ही एक हाथ को चूहों ने कुतर दिया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अजीत अपने घर में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ी एक बहन है और एक तीन माह का छोटा भाई है।राजेश अपने परिवार के साथ दो महीने पहले ही हरदोई से हरिद्वार आया था। यहां झुग्गी झोपड़ी डालकर चमगादड़ टापू पर रहकर ई-रिक्शा चलाना शुरू किया था। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि हर पहलू की जांच कर रहे हैं। हत्या के मामले में हर पहलू की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के राज से पर्दा उठा दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!