Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

महानगर उपाध्यक्ष रहे सीताराम भट्ट बने देहरादून महानगर के महानगर-अध्यक्ष

आकाश ज्ञान वाटिका। 20 दिसम्बर 2019 (देहरादून)। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मण्डल रायपुर से दाे बार मंडल अध्यक्ष का सफलतापूर्वक दायित्व पूर्ण करने वाले एवं महानगर उपाध्यक्ष रहे भा.ज.पा. के समर्पित नेता व वरिष्ठ समाजसेवी श्री सीताराम भट्ट गुरुवार, 19 दिसम्बर 2019 को महानगर देहरादून के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

विदित रहे कि सीताराम भट्ट का लम्बा राजनीतिक जीवन हमेशा ही भारतीय जनता पार्टी एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहा तथा भाजपा प्रदेश हाई कमान ने उनकी कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति समर्पित भाव को महत्त्व देते हुए उन्हें महानगर का यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया। सीताराम भट्ट का सामाजिक एवं राजनीतिक सफर सन 1982 से शुरू हुआ, जब उन्होंने महज 12 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आर०एस०एस०) से जुड़कर बतौर स्वंसेवक के रूप में सामाजिक कार्य करने शुरू किये। तदुपरान्त सन 1986 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य्ता ग्रहण की। सीताराम भट्ट की कार्यकुशलता, उनकी समाज- सेवा के भाव को देखते हुए भाजपा संगठन ने सन 1987 में उन्हें वार्ड महामंत्री की जिम्मदारी दी तथा सन 2000 में उन्हें वीरचंद गढ़वाली मंडल का मंत्री बनाया गया। उनकी कुशल कार्य क्षमता के आधार पर उन्हें नई – नई जिम्मेदारियाँ मिलती गई और उन्होंने उन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया भी। सन 2004 में उन्हें महानगर स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली। सीताराम भट्ट सन 2009 से 2015 तक दो बार वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मण्डल के मण्डल अध्यक्ष पद पर काबिज रहे। संगठन ने सन 2016 उन्हें महानगर का उपाध्यक्ष बनाया जिस पर सीताराम भट्ट अब तक काबिज रहे और 19 दिसंबर 2019 को भाजपा संगठन ने उनके समर्पण एवं कार्यकुशलता पर फिर से मुहर लगा दी और उन्हें देहरादून महानगर में सर्वोच्च व अहम जिम्मेदारी देते हुए, उनकी महानगर अध्यक्ष पद पर ताजपोशी कर दी।

[highlight]आकाश ज्ञान वाटिका टीम देहरादून के नव-निर्वाचित महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई प्रेषित करती है।[/highlight]

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!