Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

अमृता आत्महत्या मामले की जाँच करेगी एसआईटी

उत्तरकाशी जिले के एक रिसॉर्ट में 30 नवंबर को युवती ने की थी आत्महत्या

प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद : कांग्रेस

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 दिसम्बर 2023, सोमवार, उत्तरकाशी। संगमचट्टी क्षेत्र के भंकोली निवासी अमृता रावत की मौत का उबाल चारों तरफ देखने को मिल रहा है, एक ओर जहां ग्रामीणों और परिजनों द्वारा लगातार अमृता को इंसाफ दिलाने की मांग की जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी इस पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं अब एसपी अर्पण यदुवंशी ने अमृता प्रकरण में एसआईटी जांच बिठा दी है। उन्होंने सीओ अनुज कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की है, जो पांच दिन में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। मृतका के पिता की तहरीर पर मनेरी थाना में रिजॉर्ट मालिक अनिल कुड़ियाल और उसके कुक मैन पंकज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसआईटी जांच टीम आरोपियों से मामले में गहन पूछताछ कर रही है।

दरअसल उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 13 किमी दूर संगमचट्टी क्षेत्र के क्यारी गाड़ के नजदीक स्थित एक रिजॉर्ट में 18 वर्षीय अमृता संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकी मिली। मृतका के पांव जमीन से लगे हुए थे। रिजॉर्ट स्वामी अनिल कुड़ियाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियो और फोटोग्राफी कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार को दिनभर परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा काटा और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। रविवार को शव का दाह संस्कार किया गया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सीएम को पत्र लिखकर उत्तरकाशी के रिजॉर्ट में युवती की मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उत्तरकाशी से चार महिलाएं लापता हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं से राज्य की छवि खराब हो रही है। वहीं उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी द्वारा जारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयान में कहा गया है कि उत्तरकाशी के रिजॉर्ट में युवती की मौत बेहद संदिग्ध अवस्था में हुई। इससे पहले भी एक अन्य रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या हो चुकी है।

शासन-प्रशासन द्वारा समय पर अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न किए जाने से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। महिलाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से प्रदेश की छवि खराब हो रही है। देहरादून में रिलायंस ज्वेलर्स में हुई डकैती की घटना, कानून व्यवस्था ठप होने का प्रमाण है। ऐसे में सरकार को ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को जेल में डालना सुनिश्चित करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!