Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत सरकार के पास अपनी सिंगल डोज वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आवेदन किया

नई दिल्ली, कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में एक और खुशखबरी आई है। भारत को जल्द पहली सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन मिल सकती है। अमेरिका की जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने भारत में अपनी सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आवेदन किया है। इस पर सरकार की ओर से जल्द फैसला आ सकता है। विदेशी टीकों के आयात से भारत के टीकाकरण अभियान की रफ्तार में और तेजी आने की संभावना है।

इससे पहले सोमवार को कंपनी ने कहा था कि वह भारत में अपनी सिंगल डोज वाली कोरोना वैक्सीन लाने के लिए प्रतिबद्ध है और भारत सरकार के साथ चल रही चर्चा के लिए तत्पर है। जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि 5 अगस्त, 2021 को जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड ने भारत सरकार को अपनी सिंगल डोज वाली कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी के लिए आवेदन दिया है।

कंपनी की ओऱ से बयान में कहा गया है कि बायोलॉजिकल ई हमारे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा जो हमारे जॉनसन एंड जॉनसन COVID-19 वैक्सीन की आपूर्ति करने में मदद करेगा। हमारे पास सरकारों, स्वास्थ्य अधिकारियों और संगठनों जैसे कि Gavi और COVAX सुविधा के साथ व्यापक सहयोग और साझेदारी के माध्यम से है।

जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन की इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के प्रभावकारिता और सुरक्षा डेटा पर आधारित है। जिसमें कहा गया है कि इसकी सिंगल-शॉट वैक्सीन अध्ययन किए गए सभी क्षेत्रों में गंभीर बीमारी को रोकने में 85 प्रतिशत प्रभावी है और COVID-19 से संबंधित अस्पताल में भर्ती होने में कमी लाती है। इसके साथ ही मृत्यु दर में भी कमी लाती है। ये प्रभाव वैक्सीन लेने के 28 दिनों के बाद दिखते हैं।

अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने इसी साल अप्रैल में अपनी कोरोना वैक्सीन के भारत में ट्रायल के लिए आवेदन दिया था। हालांकि, उस समय खून के थक्के बनने की शिकायतों के बाद अमेरिका में इसका ट्रायल बंद था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!