Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गायक कैलाश खेर ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट, परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर अपने पुराने दिनों को किया याद

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अप्रैल 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई। गायक कैलाश खेर ने केदारनाथ धाम की यात्रा के अनुभवों को भी साझा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए पर्यटन पर विशेष फोकस किया जाएगा। उत्तराखंड धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केंद्र है। भाजपा नेता रामशरण नौटियाल व उनके पुत्र गायक जुबिन नौटियाल ने भी मंगलवार को आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

कैलाश खेर ने ऋषिकेश में की गंगा आरती

प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर के परमार्थ निकेतन आगमन पर ऋषिकुमारों ने वेद मंत्रों और शंख ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया। परमार्थ गंगा आरती में कैलाश खेर ने सहभाग कर अपनी आवाज के जादू भी बिखेरा जिस पर श्रद्धालु जमकर थिरके।

परमार्थ पहुंचकर कैलाश खेर ने स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि में आज भी यहां का आनंद यहां की मस्ती और यहां कि दिव्यता को याद करता हूं।

उन्होंने कहा कि क्या दिन थे जब मैं यही मां गंगा के तट पर बैठकर संगीत की साधना करता था। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं है, बल्कि जीवन जीने का विज्ञान है।

अपने भीतर प्रवेश करना और स्व के साथ संबंध स्थापित करने में संगीत अत्यंत मददगार है। हमारे भीतर विचारों का एक हिमालय है उससे पार जाने और शांति प्राप्त करने का सर्वोत्तम मार्ग की संगीत की साधना। परमार्थ गंगा आरती में कैलाश खेर की आवाज के जादू पर श्रद्धालु जमकर थिरके। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!