Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्‍ट्र के जनपद नांदेड़ में होला मोहल्ला की अनुमति नहीं मिलने पर सिख युवकों ने किया प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, मुंबई। देशभर में सबसे ज्‍यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। इसके बावजूद लोग गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं। महाराष्‍ट्र के नांदेड़ जिले में होली के मौके पर एक लॉकडाउन की सारी धज्जियां उठ गईं। यहां हजारों लोग सोमवार को गुरुद्वारे के पास लगी बैरीकेडिंग तोड़कर सड़क पर आ गए। इस दौरान गेट के पास तैनात 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कोरोना की पाबंदियों के कारण प्रशासन ने होला मोहल्ला की इजाजत नहीं दी थी, लेकिन इसके बावजूद लोग सड़कों पर उतर आए। नांदेड़ पुलिस ने बताया कि गुरुद्वारा के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में 17 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही कई अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा और हत्या के प्रयास के आरोपों के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।

एसपी विनोद शिवाडे ने बताया कि नांदेड़ जिले में कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से प्रशासन ने लोगों के एक जगह जुटने पर पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद सिख समाज के लोग हल्ला बोल मोर्चा निकालना चाहते थे। हालांकि, गुरुद्वारा प्रबंधन को परिसर के अंदर कार्यक्रम करने की इजाजत दी गई थी। लेकिन हजारों की संख्‍या में जुटे लोगों ने गुरुद्वारा के पास लगी बैरीकेडिंग को तोड़ दिया। पुलिसकर्मी हजारों की भीड़ और तलवार से लैस लोगों के आगे बेबस नजर आए। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी हमला किया। पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया और इस दौरान 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी को इसकी सूचना दी गई थी और उनका कहना था कि वो गुरुद्वारे के अंदर इसका आयोजन करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कमेटी ने कहा था कि वे इसका आयोजन गुरुद्वारा परिसर के अंदर स्वयं कर लेंगे। लेकिन 4 बजे के करीब गेट के पास निशान साहिब लाया गया। वे पुलिसकर्मियों के साथ बहस करने लगे. 300 से 400 के करीब युवाओं ने बैरीकेडिंग तोड़ दिया और बाहर प्रदर्शन करने लगे । बताया जा रहा है कि चार में से एक कांस्टेबल की हालत गंभीर है और पुलिस की छह गाड़ियों को भीड़ ने नुकसान पहुंचाया है। पुलिस कोरोना पाबंदियों को तोड़ने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में लगभग 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!