Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘कांग्रेस के प्रदेश प्रधान के पद पर बने रहेंगे सिद्धू’ : सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा

  • पंजाब के हित में कोई फैसला वापस लेना पड़ा तो ले लूंगा : सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 सितम्बर 2021, गुरुवार, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजाेत सिं‍ह सिद्धू के इस्‍तीफे का मामला सुलझता दिख रहा है। नवजाेत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्‍मद मुस्‍तफा ने कहा है कि सिद्धू प्रदेश प्रधान के पद पर बने रहेंगे। बताया जाता है कि मुस्‍तफा ने वीरवार को कहा कि सारे मामले जल्‍द ही सुलझ जाने की उम्‍मीद है। सिद्धू के कल के वीडियो संदेश के बारे में मुस्‍तफा ने कहा कि उन्‍होंने भावुकता में यह बयान दे दिया था। दूसरी ओर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी से बातचीत के लिए पटियाला चंडीगढ़ जा रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने उनको बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। वह इसके लिए चंडीगढ़ जा रहे हैं और तीन बजे चंडीगढ़ में पंजाब भवन पहुंच जाएंगे। वह किसी भी बातचीत का स्‍वागत करते हैं। बता दें कि सिद्धू के इस्‍तीफे के बाद बुधवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि सिद्धू से उनकी फोन पर बातचीत हुई है और हम बैठकर भी एक-दो दिन में बात करेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा था कि पार्टी का प्रधान पूरे परिवार का हेड होता है। पार्टी ही सुप्रीम होती है।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को अचानक पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इसके बाद बुधवार को उन्‍होंने अपने ट्विटर हेंडल पर वी‍डियो डालकर अपना पक्ष रखा था और कांग्रेस की चरणजीत सिंह सरकार के कई फैसलों पर सवाल उठाते हुए उस पर निशाना साधा था। उन्‍होंने कहा था कि सच और पंजाब के हित के लिए मरते दम तक लड़ूंगा।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि नवजोत सिद्धू पार्टी के अध्यक्ष हैं और पार्टी के सिद्धांत से ही सरकार चलती है। अध्यक्ष ही पार्टी का प्रमुख होता है। अध्यक्ष को परिवार में बैठकर मजबूती से अपनी बात रखनी चाहिए।चन्नी ने कहा कि अगर उन्हें पंजाब के हित में अपना कोई फैसला वापस लेना पड़ा तो वह ले लेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश अध्यक्ष से फोन पर बात की थी। सिद्धू ने मुझे कहा कि वह (सिद्धू) उन्हें समय देंगे। जब सिद्धू के पास समय होगा तो हम बैठक कर लेंगे।

चन्नी ने कहा कि मैं पंजाब के मुद्दों से भटकने वाला नहीं हूं। अगर मेरे फैसले से सिद्धू को कोई नाराजगी है तो वह पहले भी आ सकते थे और अब भी आ सकते हैं। वार्ता के दौरान उन्होंने यह संकेत भी दिए कि अगर जरूरत पड़ी तो वह एडवोकेट जनरल की नियुक्ति को रद कर सकते हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!