Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का घर में रुकने का समय आगे बढ़ाया जा सकता, जानिए वजह

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अक्टूबर, 2020, रविवार। बिग बॉस में इस बार कंटेस्टेंट्स के साथ सीनियर्स भी घर में रह रहे हैं। इस बार पिछले सीजन के विनर्स भी घर में हैं और वो कंटेस्टेंट से टास्क करवा रहे हैं। इन विनर्स को तूफानी सीनियर्स नाम दिया गया है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट के गेम से ज्यादा सीनियर्स को पसंद किया जा रहा है। इसी बीच, खबर आ रही है कि 2 हफ्तों तक घर में रुकने वाले सीनियर्स का घर में रुकने का टाइम आगे बढ़ाया जा सकता है।

[box type=”shadow” ]सीनियर्स कुछ दिन और घर में रह सकते हैं। इनमें सिद्धार्थ शुक्ला सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग दिख रहे हैं और उनके अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ रिलेशन की वजह से उन्हें पसंद किया जा रहा है। पहले निक्की तंबोली के साथ रिलेशन तो उसके बाद रुबीना दिलैक से बहस की वजह से सिद्धार्थ को अच्छा एंटरटेनर माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सिद्धार्थ की वजह से बिग बॉस की टीआरपी पर असर पड़ सकता है, ऐसे में सिद्धार्थ के लिए कहा जा रहा है कि बिग बॉस 13 विनर कुछ दिन और भी घर में रह सकते हैं।

बिग बॉस में आने से के साथ सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हो गई है। सिद्धार्थ की वजह से बिग बॉस 13 के सीजन को काफी फायदा हुआ था और शो को एक महीने आगे तक बढ़ाना पड़ा था। साथ ही विनर बनने के बाद भी सिद्धार्थ लगातार खबरों में रहे और उनके गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया। ऐसे में सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग की वजह से बिग बॉल की टीआरपी पर असर पड़ सकता है और मेकर्स उनके घर में रहने के टाइम को बढ़ा सकते हैं।[/box]

यह माना जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला वही कर रहे हैं, जो उनसे अपेक्षित था। सिर्फ अपने फैंस की वजह से नहीं, बल्कि घर में वो लगातार वो सब कर रहे हैं, जिसकी मेकर्स मांग कर रहे थे। पहले बताया जा रहा था कि हिना खान और गौहर खान भी घर में ज्यादा दिन तक रह सकते हैं, लेकिन सिद्धार्थ के नाम सबसे आगे है। ऐसे में मेकर्स सिद्धार्थ को और कुछ दिन घर में रहने की इजाजत दे सकते हैं। वैसे बिग बॉस पहले हफ्ते टीआरपी रैंकिंग में टॉप-5 में जगह नहीं बना पाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!