Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

पैदल यात्रियों के लिए श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग को आवागमन हेतु सुचारू कर दिया गया है

घोड़े खच्चरों के लिए यात्रा मार्ग अभी नहीं खुल पाया है

श्रमिकों द्बारा बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 5 मई 2023, रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग विगत सायं को भैंरों ग्लेशियर पर ग्लेशियर टूटने के कारण 2:25 बजे विगत दिन को केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु बंद हो गया था।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवानों ने दोनों ग्लेशियरों से बर्फ हटाने का कार्य किया गया तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग को पैदल यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए कल सायं को ही यात्रा मार्ग आवागमन हेतु सुचारू कर दिया गया है। घोड़े खच्चरों के लिए यात्रा मार्ग अभी नहीं खुल पाया है। श्रमिकों द्बारा बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। भैंरों ग्लेशियर एवं कुवेर ग्लेशियर पर यात्रियों की सुरक्षा हेतु एसडीआरएफ, डीडीआर एफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ एवं पुलिस के जवान यात्रियों की सुरक्षा हेतु दोनों ग्लेशियर पर तैनात होकर यात्रियों को ग्लेशियर से पार कराने मे मदद कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार से कोई अप्रिय घटना न होने पायें।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य कर रहे श्रमिकों सुरक्षा में तैनात एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस जवानों एवं यात्रा व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी व श्रमिक विषम कठिन परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के साथ साथ अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखने को कहा है तथा दोनों ग्लेशियर प्वाइंट पर ज्यादा भीड़ एकत्रित न होने दें व लाइन में यात्रियों से ग्लेशियर पार करायें।

सम्बंधित समाचार पढ़िए : https://akashgyanvatika.com/shri-kedarnath-yatra-route-is-completely-closed-for-movement-due-to-breaking-of-glacier-again-on-bhairon-glacier/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!