Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ धाम यात्रा : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चंद्रापुरी से गौरीकुंड घोड़ा-पड़ाव तक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

यात्रा व्यवस्थाओं में जो भी मरम्मत कार्य एवं निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाए हैं, उन कार्यों को हर हाल में 15 अप्रैल, 2023 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2023, शनिवार, रुद्रप्रयाग। #श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज चंद्रापुरी से गौरीकुंड घोड़ा-पड़ाव तक स्थलीय निरीक्षण कर की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निरीक्षण में उपस्थित अधिकारियों जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, डीडीएमए, सुलभ, पेयजल, विद्युत आदि विभागों को निर्देश दिए हैं कि उनके स्तर पर यात्रा व्यवस्थाओं में जो भी मरम्मत कार्य एवं निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाए हैं, उन कार्यों को हर हाल में 15 अप्रैल, 2023 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए। #Chardham Yatra

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चंद्रापुरी में जो पुल पर रैलिंग का कार्य किया जाना है उसे तत्परता से पूरा किया जाए। इसके साथ ही जिन दुकानों का अधिग्रहण किया गया है उन दुकानों का भी तत्काल ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि यात्रा के दौरान जाम की स्थिति न बने। इसके साथ ही कुंड से गौरीकुंड तक रोड कटिंग का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए तथा जिन स्थानों में पैच वर्क का कार्य किया जाना है वहाँ पैचवर्क का कार्य करना सुनिश्चित करें l

सुलभ को निर्देश दिए कि सीतापुर, सोनप्रयाग एवं धाम सहित जो भी शौचालय का निर्माण किया जा रहा है उन्हें तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें एवं गौरीकुंड में बनाए जा रहे बायोगैस प्लांट उसे भी तत्परता से शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने गौरीकुंड, सोनप्रयाग, सीतापुर, केदारनाथ धाम में साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए तथा जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए तथा जो लाइनें लीकेज हैं उन्हें तत्परता से ठीक करना सुनिश्चित करे तथा घोड़े-खच्चरों के पीने का गरम पानी उपलब्ध कराने के लिए जो भी मरम्मरत कार्य एवं निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन्हें शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करे।
उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में लो वोल्टेज की समस्या को दुरस्त करें एवं जिन स्थानों में विद्युत लाइट लगाई जानी हैं उनमें विद्युत लाईट लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने डीडीएमए को निर्देश दिए कि उनके द्वारा यात्रा मार्ग में जो मरम्मत कार्य एवं रैलिंग का कार्य अवशेष हैं उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनश्चित करें इसके साथ ही उन्होंने परियोजना निदेशक एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए हैं कि परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि गौरीकुंड से घोड़ा पडाव तक यात्रा मार्ग में वाल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक केके पंत, उप जिला अधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, अधि०अभि० डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, सहायक अभियंता जल संस्थान, सुलभ इंटरनेशनल के इंचार्ज धनंजय पाठक, तहसीलदार जखोली राम किशोर ध्यानी, सहायक अभियंता एन एच प्रमोद नेगी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!