Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
स्वास्थ

क्या आपको बासी चावल खाने चाहिए ? जानिए उन्हें दोबारा गर्म करने और स्टोर करने का तरीका

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024, देहरादून। चावल भारतीय खान-पान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। अक्सर लोग रात के बचे हुए चावल को सुबह या दिन में खा लेते हैं।हालांकि, उन्हें खाने से पहले ये जानना बेहद जरूरी होता है कि वे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हैं या नहीं। कई लोगों का मानना है कि बासी चावल खाना लाभदायक होता है, तो कई लोग इसे हानिकारक कहते हैं।आइए जानते हैं बासी चावल खाने योग्य हैं या नहीं।

क्या बचे हुए चावल खाना सुरक्षित होता है ?
कई लोग बासी चावल को स्वास्थ्यवर्धक मानते हैं, लेकिन इनका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। बचे हुए चावल में बैसिलस सेरेस नामक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं।यह बैक्टीरिया कच्चे चावल में पाए जाते हैं, जो पकाते वक्त भी नहीं मरते। बासी चावल में इनकी संख्या दोगुनी हो जाती है और ये फूड पोइजनिंग का कारण बन सकते हैं।बासी चावल से हुई फूड पोइजनिंग को फ्राइड राइस सिंड्रोम भी कहा जाता है।

चावल को इन तरीकों से किया जा सकता है स्टोर
बैक्टीरिया को बढऩे और चावल को खराब होने से रोकने के लिए उन्हें सही तरह से स्टोर करना जरूरी होता है।जब आप चावल को पकाएं तो उन्हें जल्दी ठंडा कर लें। ऐसा करने से बैक्टीरिया का पनपना बंद हो जाता है।बचे हुए चावल को हमेशा एयर टाइट बैग या डिब्बे में ही रखें, ताकि उनमें हवा न लग सके। अब इस एयर टाइट डिब्बे को तुरंत फ्रिज में रख दें।

चावल को दोबारा गर्म करने का सही तरीका
बीमारियों से बचने के लिए बासी चावल को सही तरह से गर्म करना जरूरी होता है। ओवन में गर्म करने के लिए चावल पर पानी की बूंदें छिडक़ें और उन्हें टिशु पेपर से ढककर गर्म करें।अगर आप गैस पर चावल को गर्म कर रहे हैं तो एक नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करें। इस पैन में थोड़ा-सा पानी डालें और चावल डालकर ढक दें।ऐसा करने से स्टीम बनेगी और चावल गर्म हो जाएंगे।

इस तरह से पहचानें चावल खराब हुए या नहीं
बासी चावल खाने से पहले ये जांच लें कि वे खराब तो नहीं हो गए हैं।अगर आपके चावल का रंग पीला पड़ गया है, उनसे बदबू आ रही है या उनकी बनावट बिगड़ गई है तो उन्हें भूलकर भी न खाएं।खराब होने पर चावल कुरकुरे, कड़े या अत्यधिक चिपचिपे भी हो सकते हैं। इसके अलावा, खराब चावल पर हरी, काली या पीले रंग की फफूंद भी लग सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!