Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़ा : प्रशासनिक स्तर पर की जाँच कर रही समिति की पड़ताल में सामने आ रहे हैं चौंकाने वाले तथ्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2021, मंगलवार, हरिद्वार। कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े की प्रशासनिक स्तर पर जांच कर रही समिति की पड़ताल में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पता चला है कि कोरोना जांच रिपोर्ट में जिन मोबाइल नंबरों को दर्ज किया गया है, उनमें तमाम मौजूद ही नहीं हैं। कुछ के नाम-पते गलत हैं। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार की अगुआई में गठित तीन सदस्यीय समिति यह जांच कर रही है। शासन के निर्देश पर पिछले सप्ताह डीएम ने यह समिति बनाई थी। इसे पंद्रह दिन में रिपोर्ट सौंपनी है।

समिति की जांच पड़ताल में रोजाना नए तथ्य सामने आ रहे हैं। आरोपित फर्मों के स्तर से जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में फर्जी नंबरों की इंट्री, गलत नाम-पतों की प्रविष्टि भी इनमें शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि अब तक दस हजार से अधिक ऐसे लोग सामने आ चुके हैं, जो कुंभ मेले के दौरान, उससे पहले या बाद में हरिद्वार आए ही नहीं। इनके मोबाइल पर कोरोना जांच कराए जाने के संदेश पहुंचे हैं। इनमें से अधिकांश के पास कोरोना जांच निगेटिव होने का एसएमएस पहुंचा है। हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी सामने आए हैं, जो उस दौरान समूह में हरिद्वार आए और उन्होंने एक ही मोबाइल नंबर पर जांच करा ली। लेकिन, इनकी संख्या काफी कम है।

इधर, सोमवार को जांच समिति के सदस्य मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी दोपहर कुंभ मेलाधिकारी स्वास्थ्य के कार्यालय पहुंचेे। उन्होंने प्रकरण से संबंधित साक्ष्य व अन्य जानकारी जुटाईं। मेलाधिकारी स्वास्थ्य कार्यालय के स्तर पर भी कोरोना जांच के आंकड़ों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। दिए गए नंबरों पर फोन करके टेस्टिंग की सत्यता का पता लगाया जा रहा है। जिन श्रद्धालुओं के पास बगैर सैंपल दिए कोरोना जांच की रिपोर्ट के संदेश पहुंचे हैं, उनकी जानकारी जुटाने के साथ ही उनका सत्यापन कराया जा रहा है। अभी तक जो स्थिति सामने आई है, उससे जाहिर हो रहा है कि कोरोना जांच के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया।

इस मामले में पूछे जाने पर जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि जांच जारी है। जांच सही दिशा में बढ़ रही है। इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद जांच का निष्कर्ष और संबंधित दस्तावेज एसआइटी को सौंप दिए जाएंगे।

जांच समिति के अध्यक्ष एवं सीडीओ सौरभ गहरवार ने आरोपित तीनों फर्मों के संचालकों और अधिकारियों को 24 जून 2021 को बयान दर्ज कराने के लिए हरिद्वार तलब किया है।

कुंभ में कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े की जांच कर रही एसआइटी ने सोमवार को मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ० अर्जुन सेंगर के बयान दर्ज किए। एसआइटी ने कुंभ मेले में नोडल अधिकारी की भूमिका में रहे डॉ० एनके त्यागी से भी एसआइटी ने अहम बिंदुओं पर जानकारियां जुटाई। इधर, डीजीपी अशोक कुमार ने एसआइटी को प्रत्येक बिंदु की गहनता से पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।

फर्जीवाड़े में सीएमओ डॉ० शंभू कुमार झा की ओर से तीन दिन पहले शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच एसआइटी कर रही है। मुकदमें में मैसर्स मैक्स कारपोरेट सर्विसेज, नलवा लैबोरेटरी हिसार (हरियाणा) और डॉ० लाल चंदानी लैब (नई दिल्ली) नामजद हैं। शनिवार को एसआइटी ने मेलाधिकारी डॉ० अर्जुन सेंगर के बयान दर्ज किए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!