Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत को झटका, के.एल. राहुल और रवींद्र जडेजा बाहर

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 31 जनवरी 2024, नई दिल्ली। बायें हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मध्यक्रम के बल्लेबाज के.एल. राहुल 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले भारत के दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा कि हैदराबाद में पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत के 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी के दौरान जडेजा को हैमस्ट्रिंग चोट लगी। वहीं, के.एल. राहुल को भी इस मैच के दौरान ही चोट लगी और अब यह दोनों खिलाड़ी अगला मैच नहीं खेल पाएंगे। बयान में आगे बताया गया है कि पुरुष चयन समिति ने विशाखापत्तनम टेस्ट के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान, बायें हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया है। जडेजा और राहुल की चोटें भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है। खासकर हैदराबाद टेस्ट 28 रन से हारने और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछडऩे के बाद। मेजबान टीम को पहले से ही विराट कोहली की कमी खल रही है, जो व्यक्तिगत कारणों से पहले दो टेस्ट से बाहर हैं। साथ ही वरिष्ठ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टखने की चोट से जूझ रहे हैं।

वाशिंगटन ने भारत के लिए चार टेस्ट खेले हैं, जिसमें उनके नाम छ: विकेट हैं। साथ ही उन्होंने तीन अर्द्धशतक लगाए हैं। मार्च 2021 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ प्रारूप में अपनी आखिरी उपस्थिति के बाद उन्हें टेस्ट सेट-अप में वापस बुला लिया गया है। सौरभ मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारत की टेस्ट टीम के सदस्य थे और उन्हें साल के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए जडेजा के प्रतिस्थापन के रूप में बुलाया गया था।

इस बीच सरफराज को भारतीय टेस्ट टीम में अपना पहला, लेकिन लंबे समय से प्रतीक्षित बुलावा मिल गया है। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट के पिछले तीन सीजऩ में शानदार रन बनाने वाले सरफराज ने हाल ही में शानदार 161 रन बनाए, जिससे भारत ए ने अहमदाबाद में दूसरे चार दिवसीय मैच में इंग्लैंड लायंस को एक पारी और 16 रन से हरा दिया। इंग्लैंड के खिलाफ भारत का अगला टेस्ट मैच 2 फरवरी को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!