Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

शिवसेना ने गोवा चुनाव के लिए लॉन्च किया घोषणापत्र

उत्पल पर्रिकर को हमारा समर्थन : आदित्य ठाकरे

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2022, शनिवार, पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए डिजिटल घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान पार्टी के दूसरे नेता भी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि, हमने उत्पल पर्रिकर जो गोवा के पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे हैं, वह निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें अपना समर्थन दिया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि, आने वाले समय में हम सभी जगह चुनाव लड़ेंगे, चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव हो या फिर ग्राम पंचायत का चुनाव, शिवसेना की जरूरत सभी राज्यों में है। उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र जैसा सुशासन सभी राज्यों में लागू होना चाहिए, यह हमारी उम्मीद है

आपको बता दें कि, गोवा व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए 14 फरवरी को मतदान होना है। महाराष्ट्र की तर्ज पर गोवा में भी एनसीपी और श‍िवसेना गठबंधन कर चुनावी मैदान में हैं। आज गोवा में विधानसभा चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन हैं। शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। राज्य में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है। 40 विधानसभा सीटों पर राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है। जबकि चुनाव परिणाम की घोषणा 10 मार्च को बाकी चार राज्यों के साथ होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!