Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का किया ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2022, बुधवार, नई दिल्ली। NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का उद्धव ठाकरे का फैसला कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लिए बड़ा झटका है। यशवंत सिन्हा को साझा उम्मीदवार बनाकर राजग के सामने मजबूती से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की विपक्ष की मुहिम कमजोर पड़ती जा रही है।

शिवसेना से पहले भी राजग से बाहर के कई दल द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर चुके हैं। सबसे पहले बीजद प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुर्मू को अपना समर्थन दिया। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल, वाईएसआर कांग्रेस, बसपा, जदएस, अन्नाद्रमुक और तेदेपा ने भी मुर्मू को समर्थन देने का एलान कर दिया। माना जाता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेगा। आम आदमी पार्टी ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

कांग्रेस ने शिवसेना के वैचारिक दलबदल पर उठाया सवाल

शिवसेना की ओर से द्रोपदी मुर्मू के समर्थन की घोषणा के बाद कांग्रेस ने तंज कसा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने के शिवसेना के रुख पर चिंता व्यक्त की है। बालासाहेब थोराट ने ट्वीट करके शिवसेना के वैचारिक दलबदल पर सवाल उठाया है, जो अभी भी महाविकास आघाड़ी (MVA) का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है। ये लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए चल रहा संघर्ष है।

ये महिला बनाम पुरुष या आदिवासी बनाम गैर-आदिवासियों का सवाल नहीं है। वो सभी जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के पक्ष में हैं, यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे हैं। शिवसेना ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन क्यों किया ? उन्होंने इसके कुछ कारण बताए, लेकिन इसके पीछे शिवसेना नेतृत्व की वास्तविक भूमिका के बारे में कुछ नहीं कहा।

समर्थन किसी दबाव में दिया जा रहा है : उद्धव

माना जा रहा था कि विधायक दल में विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे सांसदों का आग्रह ठुकरा कर कोई नई मुसीबत नहीं मोल लेना चाहेंगे। मंगलवार को उद्धव ने जहां द्रौपदी मुमरू के लिए समर्थन की घोषणा की, वहीं यह सफाई भी दे डाली कि प्रसार माध्यमों द्वारा फैलाई गई इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि यह समर्थन किसी दबाव में दिया जा रहा है।

शिवसेना के कुछ पुराने निर्णयों का उल्लेख

  •  उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना के कुछ पुराने निर्णयों का उल्लेख किया, जब राजग में होने के बावजूद पार्टी ने अलग स्टैंड लिया।
  •  2007 के चुनाव में बालासाहब ठाकरे ने पहली महिला राष्ट्रपति बनने के लिए प्रतिभा पाटिल को समर्थन दिया था, जबकि वह संप्रग उम्मीदवार थीं।
  • 2012 में शिवसेना ने संप्रग प्रत्याशी प्रणब मुखर्जी को समर्थन दिया था। उद्धव ने कहा, योग्य व्यक्ति होने के कारण प्रणब को समर्थन दिया गया।
  • 2022 के चुनाव में राजग का हिस्सा न होते हुए भी शिवसेना ने द्रौपदी मुमरू को समर्थन देने का फैसला किया है।

हाल ही में 40 विधायकों द्वारा अलग गुट बना लेने के बाद शिवसेना संकट के दौर से गुजर रही है। उद्धव ठाकरे से अलग हुए विधायकों का मानना था कि वे जिस भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़े, उसके साथ ही सरकार बनाना पार्टी के हित में है।

शिवसेना के ज्यादातर लोकसभा सदस्यों का मानना है कि भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ना उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। इसलिए वे पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए दबाव बना रहे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!