Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल को लगा बड़ा झटका, गुरदीप गोशा इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 जनवरी, 2022, लुधियाना। शिरोमणि अकाली दल को लुधियाना में बड़ा झटका लगा है। जिला यूथ प्रधान और शिरोमणि अकाली दल के जुझारू नेता गुरदीप गोशा ने आखिरकार पार्टी का साथ छोड़ दिया। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि गोशा टिकट नहीं मिलने से मायूस थे और वह किसी भी समय भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को उन्होंने फेसबुक पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा, ‘मैं शिरोमणि अकाली दल के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं तन, मन और धन से पार्टी और लोगों की सेवा करता रहा। किन्हीं कारणों से मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कारणों का आने वाले समय में खुलासा करूंगा। समाज के प्रति अपनी सेवाएं जारी रखूंगा।’ साथ ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने की क्लिपिंग भी डाली है

कई और नेता भाजपा में शामिल

गोशा ने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के समक्ष पार्टी ज्वाइन की। खास बात यह है कि ज्वाइन करने से चंद सेकेंड पहले गोशा ने इंटरनेट मीडिया पर पार्टी छोड़ने की बात कही। इससे शिअद के नेताओं को कुछ एक्शन का भी मौका नहीं मिला। दिल्ली में उनके साथ पंजाब के कुछ अन्य नेताओं ने भी भाजपा ज्वाइन की, जिसमें अमृतसर के सरीन भी शामिल हैं। गाैरतलब है कि इस साल हाेने जा रहे विधानसभा चुनावाें काे लेकर लुधियाना जिले में मुकाबला राेचक हाेने के आसार हैं। गाेशा के भाजपा में शामिल हाेने से शिरोमणि अकाली दल को बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि लुधियाना में पार्टी के सभी मोर्चों में वह मुख्य भूमिका अदा करते थे। लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल की चुनाव मुहिम में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। उनके जाने से उनकी चुनाव मुहिम को भी झटका लगा है। ज्वाइनिंग के समय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं पंजाब भाजपा चुनाव कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र शेखावत और पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!