Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
खेल-जगत

शिखर धवन में वनडे सीरीज से बाहर होने का मंडरा रहा खतरा,ये 4 ओपनर हैं मजबूत दावेदार

 भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बाहर हो गए थे। चोट के कारण शिखर धवन को 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया था। शिखर धवन की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 टीम में स्थान हासिल किया था। हालांकि, बांग्लादेश के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

अब खबर ये है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 दिसंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा है तो फिर उनकी जगह किसी एक सलामी बल्लेबाज को टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, चयनकर्ताओं के पास चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो शिखर धवन की जगह ले सकते हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए माथापच्ची होगी कि किस खिलाड़ी को धवन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया जाए।

शिखर धवन का घुटना है चोटिल

दरअसल, शिखर धवन को सैयद मुश्ताल अली ट्रॉफी के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी। एक डीप कट उनके घुटने में लगा था, जिसमें कुछ टांके लगे। इसके बाद उन्हें टी20 सीरीज से बाहर कर दिया था। शिखर धवन को चयनकर्ताओं ने टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया था, लेकिन अब लग रहा है कि वे वनडे सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उनकी चोट अभी ठीक नहीं हुई है और पहला वनडे मैच रविवार को खेला जाना है, जिसमें काफी कम समय है।

ये 4 खिलाड़ी हैं ओपनिंग के दावेदार

शिखर धवन अगर बाहर होते हैं तो उनकी जगह टीम में जिन चार खिलाड़ियों को बतौर ओपनर शामिल किया जा सकता है उनमें संजू सैमसन, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ का नाम शामिल है। संजू सैमसन लगातार टीम के साथ बने हुए हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत लग रही है। वहीं, मयंक अग्रवाल टेस्ट क्रिकेट के बाद घरेलू स्तर पर बतौर ओपनर छाए हुए हैं। वहीं, शुभमन गिल भी शानदार फॉर्म में हैं। उधर, पृथ्वी शॉ बैन के बाद मुंबई की टीम के लिए रन बना रहे हैं, जिससे उनकी दावेदारी भी मजबूत लग रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!