Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशमनोरंजन

शेखर सुमन ने उठाए कई सवाल, कहा- सुसाइड से पहले सुशांत ने चेंज किए थे 50 सिम कार्ड

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जुलाई 2020, बुधवार। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। वहीं, कई सेलेब्स और राजनेताओं की ओर से इस मामले में सीबीआई जांच की भी मांग हो रही है। हाल ही में एक्टर शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के घर जाकर उनके पिता से बातचीत की और सरकार से इसमें सीबीआई जांच करवाने की मांग की। एक्टर को लगता है कि यह कोई सुसाइड नहीं बल्कि एक मर्डर है।

शेखर सुमन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीबीआई जांच की मांग की और उन्होंने सुसाइड नोट ना मिलने से लेकर, सुशांत के गले पर आए निशान पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने बताया कि सुशांत ने सुसाइड से पहले 50 सिम कार्ड बदल लिए थे। उन्होंने कहा, ‘ कोई सुसाइड नोट नहीं थी। अगर सुसाइड नोट होता तो ये सीधा केस हो जाता। उसी वक्त ये केस खत्म हो जाता। सुसाइड नोट ना होने की वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल ये है कि जो लड़का रात को पार्टी कर रहा था, जो सुबह उठकर प्ले स्टेशन पे था, जो एक ग्लास ज्यूस मांगता है, आके बैठता है, उसके मन में अचानक ऐसी क्या बात हुई कि उसने कहा चलो अब उठते है सुसाइड करते हैं।’

स्पॉटब्वॉय के अनुसार, साथ ही उन्होंने कहा, ये बात हजम नहीं हो रही है। सीसीटीवी कैमरा से छेड़छाड़। उसने पिछले महीनों में करीब 50 सिम कार्ड चेंज किए। क्या वजह थी? सिम कार्ड आदमी क्यों चेंज करता है? सिम कार्ड आदमी तब चेंज करता है जब वो किसी को अवॉइड करने की कोशिश कर रहा है, किसी से बचने की कोशिश कर रहा है या जब को धमकी हो, जब कोई खौफ हो तो सिम कार्ड चेंज किया जाता है।’

शेखर कपूर ने यह भी कहा, ‘फिर जो ऊंचाई बताई जा रही है, वो इतनी कम है क्योंकि बॉम्बे में जो छत हे वो इतनी ऊपर नहीं होती। फिर आपने बिस्तर पर चढ़कर, उनका कद ही 6 फिट था तो जगह ही नहीं बचती कि आप लटक सके। फिर पहले किसी कपड़े से फिर बाथरोब से, फिर कुर्ते से लटका आदि बात निकल रही है। जो एक बहुत जरूरी पॉइंट निकल के आया है वो ये है कि गले में जो लाल निशान है, अगर वो कुर्ते से किया गया है वो मोटा होना चाहिए। वो एक रस्सी का निशान लगता है और हर बार जबकि कोई सुसाइड करता है वो उसमें वी का निशान होना चाहिए क्योंकि रस्सी ऊपर की तरफ है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!