Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगतताज़ा खबरें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा ओपनर शेफाली ने तूफानी अर्धशतक लगाकर टीम को दिलाई जीत

आकाश ज्ञान वाटिक। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने लगातार दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जमाया है। शेफाली ने पहले टी20 में अर्धशतक जमा इतिहास रचा था और दूसरे मुकाबले में भी 35 गेंद पर 69 रन की नाबाद आतिशी पारी खेल टीम को जीत दिलाई। पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने मेजबान पर 10 विकेट से जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दीप्ती शर्मा की लाजवाब गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की टीम महज 103 रन का स्कोर ही खड़ा कर पाई। जीत के इस आसान लक्ष्य को शेफाली और स्मृति मंधाना ने बिना विकेट खोए 10.3 ओवर में हासिल कर भारत को 10 विकेट से जीत दिलाई। यह भारत की दो दिन में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दूसरी जीत ही है। पहले टी20 मुकाबले में भारत ने 84 रन से बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के लिए दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी का सामना करना बेहद मुश्किल साबित हुआ। 4 ओवर में उन्होंने 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। दीप्ति की 24 गेंद में से 17 गेंद पर कोई रन नहीं बना और इस दौरान विंडिज बल्लेबाज सिर्फ 1 चौका लगाने में कामयाब हुए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 15 साल की भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। पहले टी20 में 49 गेंद पर 73 रन की पारी खेलने वाली शेफाली ने दूसरे मुकाबले में 35 गेंद पर 69 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के जमाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!