Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

देहरादून के युवा फुटबालर शाश्वत पंवार का एशियाई कप के लिए हुआ चयन

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 05 जून 2023, देहरादून। देहरादून निवासी युवा फुटबालर शाश्वत पंवार का चयन एशियाई कप के लिए भारतीय अंडर-17 टीम में हुआ है। शाश्वत बतौर फारवर्ड टीम में खेलते हुए नजर आयेंगे। एशियाई कप के लिए शाश्वत बीते दो महीनों से स्पेन व जर्मनी में टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं

आगामी 16 जून 2023 से थाइलैंड में एशियाई कप का आयोजन शुरू हो रहा है। भारतीय टीम की जर्सी में देहरादून के युवा फुटबालर शाश्वत पंवार बतौर फारवर्ड खेलते नजर आयेंगे। उत्तराखंड से शाश्वत एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन एशियाई कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

युवा फुटबालर शाश्वत पंवार 5 साल की उम्र से फुटबाल खेल रहे शाश्वत

युवा फुटबालर शाश्वत पंवार शाश्वत पंवार के पिता धीरेंद्र पंवार ने बताया कि शाश्वत ने 5 साल की उम्र से ही फुटबाल खेलना शुरू कर दिया था। बचपन से ही वह फुटबाल के प्रति लगाव रखते थे, उनकी लगन को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग शुरू कराई। शाश्वत ने फुटबाल की बारीकियां बाइचुंग भूटिया एकेडमी से सीखी हैं। इसके बाद उनका चयन भारतीय कैंप के लिए हुआ। जिसमें उन्होंने जर्मनी व स्पेन में बीते दो महीनों तक अभ्यास व अभ्यास मैच खेले। यहां से उनका चयन भारतीय अंडर-17 टीम में हुआ जो आगामी एशियाई कप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

पिथौरागढ़ के 10 खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स और बाक्सिंग प्रतियोगता के लिए हुआ

मध्य प्रदेश में 06 जून 2023 से शुरू होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स और बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सीमांत जिल पिथौरागढ़ से 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दिल्ली में आयोजित होने वाली ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए दो खिलाड़ी चयनित हुए हैं। जिला और राज्य स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूरज चंद, पवन जेठी, विनीता, कमल सिंह, आरती का एथलेटिक्स प्रतियोगता के लिए और कशिश नेगी, काजल फर्स्वाण, पंकज भट्ट, दीपा, लोकेंद्र सिंह का बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

भोपाल में 06 से 09 जून 2023 तक एथलेटिक्स और बाक्सिंग प्रतियोगितायें होंगी। ये दोनों प्रतियोगितायें 06 जून 2023 से 09 जून 2023 तक मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में खेली जायेंगी। इसके अलावा 06 जून से 12 जून 2023 तक दिल्ली में आयोजित होने वाली ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए दिव्यांशु धामी और योगेश सिंह का चयन हुआ है। जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी ने बताया टीमें रविवार को रवाना होंगी। मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, माध्यमिक शिक्षाधिकारी हवलदार प्रसाद ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!