Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

“मैं सुशांत मामले की सीबीआई जाँच कराने का विरोध नहीं करूंगा” : राकांपा सुप्रीमो शरद पवार

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 20202, गुरुवार। राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने सुशांत मामले की सीबीआइ से जाँच कराने का विरोध नहीं करने की बात कही है। हालांकि उन्‍होंने मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस पर भी भरोसा जताया है। उन्‍होंने बुधवार को कहा कि मैंने पिछले 50 वर्षों से महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस को देखा है। मुझे मुंबई पुलिस पर भरोसा है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता कि दूसरे लोगों ने मुंबई पुलिस पर क्या आरोप लगाए हैं। यदि किसी को लगता है कि CBI या किसी अन्य एजेंसी को मामले की जांच करनी चाहिए, तो मैं इसका विरोध नहीं करूंगा।

कांग्रेस नेता संजय निरूपम के बयान के बाद आए राकांपा प्रमुख की इस प्रतिक्रिया से शिवसेना को करारा झटका लगा है जो मामले की सीबीआइ जांच का विरोध कर रही है। बीते दिनों शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि सुशांत सिंह मामले में सीबीआइ ने यदि केस दर्ज किया है तो यह उनकी मजबूरी है। बिहार सरकार ने सिफारिश की जबकि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था। ये मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, जैसा है। एफआइआर मुंबई में दर्ज है और मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। राउत ने यह भी कहा था कि सुशांत के अपने पिता से रिश्ते अच्छे नहीं थे।

मामले में सियासी उठापटक के बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने नौ पन्नों का एक पत्र जारी कर धमकी दिए जाने की बात कही है। इस बीच सुशांत के चचेरे भाई ने शिवसेना नेता संजय राउत से विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगने की बात कही है। राउत ने सुशांत के पिता के दूसरे विवाह के बारे में बयान दिया है जिसे लेकर परिजनों ने सख्‍त आपत्ति जताई है। सुशांत मामले में ईडी भी वित्‍तीय लेनदेन में हेराफेरी को लेकर जांच कर रही है। ईडी रिया समेत अब तक कई लोगों से इस बारे में पूछताछ भी कर चुकी है।

उधर बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि सुशांत की मौत को लेकर पटना में दर्ज कराई गई एफआइआर वैध है। मामले की जाँच के सिलसिले में मुंबई पहुंची राज्य की पुलिस के साथ महाराष्ट्र पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। बिहार सरकार ने यह भी कहा था कि मुंबई पुलिस ने उसे सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति भी नहीं उपलब्‍ध कराई। बिहार सरकार ने कहा कि राजपूत की मौत के मामले में मुंबई में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नही की गई है। उधर रिया चक्रवर्ती की ओर से पेश वकील ने कहा कि सुशांत के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी का पटना में किसी अपराध से संबंध नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!