Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
राजनैतिक-गतिविधियाँ

शरद पवार की कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात,बोले- शिवसेना को चुनना होगा रास्‍ता

महाराष्‍ट्र में सियासी संकट सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। राज्‍य में सरकार गठन को लेकर राकांपा और कांग्रेस के बीच मंथन और बैठकों का दौर जारी है। इन्‍हीं कवायदों के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्‍ली पहुंचे। उन्‍होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा व शिवसेना और कांग्रेस व एनसीपी ने साथ साथ चुनाव लड़ा था। भाजपा और शिवसेना को अपना रास्‍ता चुनना होगा और हम अपनी राजनीति करेंगे।

इस बैठक में सरकार बनाने के लिए शिवसेना को समर्थन देने और गठबंधन के लिए न्‍यूनतम साझा कार्यक्रम समेत तमाम मसलों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद महाराष्‍ट्र में गठबंधन सरकार के लिए ठोस फैसला आ सकता है। राकांपा नेता नवाब मलिक (NCP leader Nawab Malik) ने बताया कि आज एनसीपी प्रमुख पवार जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी के बीच एक बैठक होनी है। इसमें यह तय किया जाएगा कि आगे कैसे बढ़ा जाए।]

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, शाम चार बजे होने वाली इस बैठक में भाग लेने के लिए पवार दिल्‍ली पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि इस बैठक में पवार सोनिया गांधी को महाराष्ट्र में कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना नेताओं के बीच हुई अब तक की चर्चा के बारे में बताएंगे। साथ ही भविष्‍य की योजना पर भी मंथन होगा। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को कांग्रेस-राकांपा के नेता साथ बैठकर सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

बता दें कि रविवार को पुणे में शरद पवार की अध्यक्षता में राकांपा कोर कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें राकांपा विधायक दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल समेत कई बड़े नेताओं ने भाग लिया। पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि बैठक में महाराष्‍ट्र में चुनी हुई सरकार बनाने का फैसला किया गया। माना जा रहा है कि तीनों दलों के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा हो चुकी है। कांग्रेस और राकांपा प्रदेश स्तर के नेता शिवसेना को CM पद देने पर सहमत हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस और राकांपा को पूरे पांच साल के लिए उपमुख्यमंत्री पद के साथ कई अहम मंत्रालय मिल सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!