Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ के प्रचार रथों को वीर नारियों के हाथों से हरी झंडी दिखा कर करवाया रवाना 

  • सैनिक कल्याण मंत्री ने कार्यक्रम में की अनूठी पहल, राजनेताओं के बजाए अशोक चक्र विजेता वीर नारियों के हाथों करवाया रथों को रवाना।
  • अशोक चक्र विजेता शहीद गजेन्द्र सिंह बिष्ट की पत्नी विनीता बिष्ट एवं शहीद बहादुर सिंह वोहरा की पत्नी शांति बोहरा ने किया रथों को रवाना।

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अक्टूबर 2021, मंगलवार, देहरादून। राज्य के मुख्यमंत्री एवं सैनिक कल्याण मंत्री के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘‘भव्य सैन्यधाम निमार्ण’’ के लिए राज्य के शहीद परिवारों के आँगन से पवित्र मिट्टी एकत्र कर लाने के लिए निकाली जाने वाली ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ के रथों को रवाना करने के कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों के सम्मान को सर्वोच्च स्थान देकर आज एक नई परम्परा रखी। महत्वपूर्ण कहे जा रहे ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ के प्रचार रथों की रवानगी के इस कार्यक्रम में किसी राजनीतिक व्यक्ति के स्थान पर अशोक चक्र (शांति काल का सर्वोच्च सैनिक सम्मान) विजेता विजेता वीर नारियों, विनीता बिष्ट और शांति वोहरा के हाथों रथों को रवाना करवाया गया।

सैनिक कल्याण मंत्री के कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय से ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ के प्रचार रथों को रवाना करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगामी 21 अक्टूबर को चमोली के सवाड़ गांव से तथा 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के मूनाकोट से ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ का शुभारम्भ होने जा रहा है।

रथों की रवानगी के कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री ने ऐन चुनावों के समय पर कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रेम पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि जब देश की सेनाओं में कार्यरत हमारे फौजी भाई वन रैंक वन पेंशन की माँग कर रहे थे, तब कांग्रेस का फौजी प्रेम कहा सो रहा था। काग्रेंस के लोग इस स्वांग को चुनावों के समय ही करते हैं और फिर सैनिक सम्मान को भूल जाते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने ही 14500 करोड़ रूपये की धनराशि वन रैंक वन पेंशन के लिए जारी की। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वीर भूमि उत्तराखण्ड में चार धामों के अलावा 5वां धाम सैन्यधाम होना चाहिए। इसी क्रम में सैन्यधाम निमार्ण के लिए शहीदों के घरों से पवित्र माटी लाने की मुहिम आज से प्रारम्भ कर दी गई है। 21 तारीख को चमोली के सवाड़ में मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित रह कर शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ करेंगे। इसी प्रकार 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के मूनाकोट में स्वयं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस यात्रा का शुभारम्भ करने आ रहे हैं। राज्य में बन रहा सैन्य धाम इतना भव्य होगा कि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटक चारों धामों के अलावा पांचवें धाम सैन्यधाम के दर्शन किए बिना नहीं जाएंगे।

इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति गैरोला ने ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ के कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा श्रीदेव सुमन मण्डल अध्यक्ष पूनम नैटियाल ने किया तथा कार्यक्रम का समापन सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक एवं अपर सचिव मेजर योगेन्द्र यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सेना के बैंड ने कार्यक्रम की शोभा बड़ाई।

कार्यक्रम में सैकड़ों पूर्व सैनिकों के अलावा ब्रिगडीयर भण्डारी, महावीर राणा, कर्नल राणा, टी०डी० भूटिया, पदम सिंह थापा, ज्योति कोटिया, भाजपा शहीद दुर्गामल मण्डल के अध्यक्ष राजीव गुरूंग, अनुराग, आर.एस. परिहार, निरंजन डोभाल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!