Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“देहरादून की तर्ज पर पूरे राज्य में बनेंगे शहीद सम्मान द्वार” : सैनिक कल्याण मंत्री

सैनिक विश्राम गृह की सुधरेगी दशा, टनकपुर में बनेगा मॉडल सैनिक विश्राम गृह।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 23 अप्रैल 2022, देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में देहरादून में बनने जा रहे सैन्यधाम के निर्माण की प्रगति, दृष्टि पत्र 2022 में रखे गए विभागीय बिन्दुओं के क्रियान्वयन। सैन्य विश्राम गृहों के जीर्णोधार तथा सैनिक आश्रितों एवं पूर्व सैनिकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण सहयोग की रूपरेखा तथा शासन स्तर पर लम्बित प्रकरणों पर चर्चा की गई तथा कैबिनेट मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए।

सैन्यधाम निर्माण गतिविधियों की जानकारी देते हुए निदेशक सैनिक कल्याण ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था, पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को सैन्यधाम तक पहुँच मार्ग, चाहरदीवारी, आंतरिक तथा वाह्य निर्माण कार्यों के लिए 15.75 करोड़ की धनराशि जारी की जा चुकी है।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम को इस प्रकार से बनाया जा रहा है कि जैसे चारधाम देखने के लिए पूरे देश से लोग आते हैं उसी प्रकार सैन्यधाम को देखने के लिए भी लोग आयें। इस पुनीत कार्य हेतु विभिन्न संस्थाएं सहयोग के लिए आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में सैन्यधाम के मुख्यद्वार जो कि सीडीएस विपिन रावत जी के नाम पर बनाया जाना है, के निर्माण में सहयोग करने के लिए हंस फाउण्डेशन सामने आया है।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि हमारे सैनिक जब छुट्टी आते हैं तो अपने परिवार के साथ सैनिक विश्राम गृहों में रूकने आते हैं। परंतु इन विश्राम गृहों की स्थिति इतनी दयनीय है कि कोई यहां रूकना नहीं चाहता। इसलिए राज्य के समस्त 36 विश्राम गृहों के जीर्णोद्धार अथवा जहां नए भवन बनाए जाने हैं वहां नए भवन का आंकलन तैयार किया जाए। प्राथमिकता पर रेल हैड के नगरों के विश्रामगृहों को लिया जाए। टनकपुर में सिर्फ एक कमरे में सैनिक विश्राम गृह संचालित हो रहा है। इसलिए मैंने निर्देश दिया है कि टनकपुर में एक भव्य सैनिक विश्राम गृह बनाने के लिए तत्काल प्रस्ताव बना कर प्रस्तुत किया जाए। छुट्टी आनेवाले सैनिक को लगना चाहिए कि सरकार उनका ध्यान रख रही है।

प्रयास किया जा रहा है कि उपनल निधि का उपयोग कर पूर्व सैनिकों के होनहार बच्चों को भागेदारी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहयोग प्रदान किया जाए। इसी प्रकार पूर्व सैनिकों को स्वरोजगार हेतु कृषि, उद्यान विभाग तथा ऑर्गेनिक बोर्ड की योजनाओं का भी लाभ दिलाते हुए उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाए। सैनिक भर्ती के लिए पर्वतीय नगरों, कुमांऊ में अल्मोड़ा तथा गढ़वाल में श्रीनगर में प्रशिक्षण केन्द्र विकसित किए जाएं।

बैठक में मेजर जनरल(से.नि.) सम्मी सबरवाल, चन्द्र सिंह धर्मशत्तु, अपर सचिव, सैनिक कल्याण, लेफ्टिनेंट कर्नल(से.नि.) बी.एस. रावत, निदेशक सैनिक कल्याण तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!