Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू की छात्रा अवंतिका का राष्ट्रीय नेटबाॅल टीम में चयन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की छात्रा अवंतिका कैन्तुरा का राष्ट्रीय नेटबाॅल टीम में चयन हुआ है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में अंवंतिका कैन्तुरा उत्तराखण्ड नेटबाॅल टीम का हिस्सा होंगी। इससे पूर्व अवंतिका कैन्तुरा नेशनल व स्टेल लेवल की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। अवंतिका कई प्रतियोगिताओं में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, अपने माता पिता एवम् राज्य का नाम पहले भी रौशन कर चुकी हैं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने उनके चयन पर अवंतिका को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें।

वर्तमान में अवंतिका एसजीआरआर विश्वविद्यालय में एमएससी एग्रोनाॅमी की पढ़ाई कर रही हैं। अवंतिका की माता सरकारी स्कूल से अध्यापिका रिटायर हैं, पिता भी अध्यापक हैं। तीन भाई बहनों में सबसे छोटी अवंतिका का खेलों के प्रति विशेष रूझान है। स्कूली शिक्षा के दौरान भी अवंतिका खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भागीदारी करती रही हैं। अवंतिका ने अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा कि लड़कियों को अपनी क्षमता व योग्यता पर भरोसा रखना चाहिए। नियमित अभ्यास करना चाहिए आप अवश्य अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उनका सपना है कि वह एशियन गेम्स टीम का हिस्सा बने और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का हिस्सा बनें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!