Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

रामनगरी अयोध्या में मिले एक दर्जन से अधिक हैंड ग्रेनेड, सुरक्षा एजेंसियाँ सक्रिय

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जून 2022, सोमवार, अयोध्या। सोमवार दोपहर में रामनगरी अयोध्या में एक दर्जन से अधिक हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई है। यहाँ के कैंट कैंट इलाके में एक दर्जन से अधिक हैंड ग्रेनेड मिले, सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई। मिले हुए सभी 18 हैंड ग्रेनेड नष्ट कर दिए गए हैं।

छावनी क्षेत्र में 18 हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद इलाके में निगरानी और भी सख्त कर दी गई है। यह विस्फाेटक शनिवार को सेना के फायरिंग रेंज से कुछ ही दूरी पर निर्मलीकुंड में सड़क किनारे झाड़ियों में मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मिलिट्री इंटेलीजेंस टीम ने ग्रेनेड को अपने कब्जे में लिया। रविवार को सेना ने अपने विशेषज्ञों की मदद से इन्हें नष्ट कराया। इन ग्रेनेड में न तो फ्यूज थे और न ही पिन मिली है। इससे दावा किया जा रहा है कि यह हैंड ग्रेनेड सैन्य अभ्यास के दौरान दगे नहीं और वहीं पड़े रह गए। यह जांच का विषय है, कि ग्रेनेड फायरिंग एवं माझा रेंज से दो से ढाई किलोमीटर दूर निर्मलीकुंड तक कैसे पहुंचे।

निर्मलीकुंड के पास बड़ी संख्या में आम नागरिक भी रहते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना अभ्यास के दौरान अक्सर कुछ ग्रेनेड दग नहीं पाते हैं और वहीं पड़े रहते हैं। अक्सर इन ग्रेनेड को कुछ लोग एकत्र कर कबाड़ी को बेच देते हैं। इस प्रकरण में भी यह बात सामने आ रही है कि ग्रेनेड किसी को बेचने के लिए बटोर कर रखे गए थे। भले ही यह निष्प्रयोज्य हों, लेकिन एक साथ 18 ग्रेनेड मिलना गंभीर विषय है। इस संबंध में सेना की ओर सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कैंट इलाके में निर्मली कुंड चौराहे के पास पड़े हैंड ग्रेनेड पर एक स्‍थानीय युवक की नजर पड़ी तो उसने मिलिट्री इंटेलिजेंस को जानकारी दी। पेड़ों और झाडि़यों के बीच 10 से 12 हैंड ग्रेनेड पड़े हुए थे। इस बारे में सेना ने अयोध्‍या पुलिस को जानकारी दी और हैंड ग्रेनेड को नष्‍ट कर दिया।हैंड ग्रेनेड कैंट एरिया में सेना के ट्रेनिंग सेंटर से करीब तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिले। बरामद हैंड ग्रेनेड को नष्‍ट कर दिया गया है। कहां से आए, इस बारे में पुलिस पता लगा रही है। अयोध्‍या में हैंड ग्रेनेड बरामद होने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। डोगरा कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के निर्मली कुंड चौराहे के पास एक नाले के पास 18 हैंड ग्रेनेड मिले। जिस जगह पर हैंड ग्रेनेड पाए गए हैं, उस जगह से करीब ढाई से 3 किलोमीटर दूर सेना का हैंड ग्रेनेड प्रैक्टिस ग्राउंड है। ऐसे में यह यूज किए हैंड ग्रेनेड यहां तक कैसे पहुंचे, इसका पता नहीं चल पाया है।

प्रदेश में हाई अलर्ट जोन वाले जिले में बड़ी संख्या में हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना पर खलबली मच गई। अयोध्या में श्रीराम लला मंदिर प्रांगण में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बेहद मुस्तैद रहती है। निर्मलीकुंड चौराहे के बाद का क्षेत्र कैंट एरिया में आता है। सरयू नदी का गुप्तार घाट भी कैंट क्षेत्र में आता है। जहां पर रोज हजारों पर्यटक आते हैं। ऐसे में हैंड ग्रेनेड मिलने से यहां खलबली मची।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!