Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, देहरादून। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर उन्हें याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कैंट विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर ने पूर्व की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए जरूरतमंदो को कम्बल बांट वितरित किये। जोगेंद्र पुंडीर ने स्व बाजपेयी जी के देश के प्रति समर्पण और उनके कार्यो को याद दिलाते हुए कार्यक्रम में मौजूद जनता को सुशासन दिवस के बारे में बताया ।

विदित रहे कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन भी मना रहा है। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री होने के अलावा हिंदी कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता भी थे। वह जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म आज के ही दिन यानी 25 दिसंबर 1924 को जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम था कृष्ण बिहारी वाजपेयी. अटल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मूल निवासी थे। हालांकि उन्होंने अपनी शिक्षा ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से ली जिसे अब लक्ष्मीबाई कॉलेज के नाम से जाना जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 1952 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। अटल जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और 1968 से 1973 तक उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि उनका राजनीतिक करियर भी किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं रहा है। तीन बार पीएम का पद संभालने वाले अटल सबसे पहले साल 1996 में पीएम के पद पर काबीज हुए। लेकिन संख्याबल नहीं होने के कारण यह सरकार महज 13 दिनों में गिर गई। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में पीएम पद संभाला लेकिन एक बार फिर 13 दिन बाद ही उनकी सरकार गिर गई। इसके बाद उन्होंने साल 1999 में इस पद को एक बार फिर संभाला। उस वक्त 13 दलों की गठबंधन सरकार और वाजपेयी अपने कार्यकाल के पांच साल पूरा करने में सफल रहें।

वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर ने अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियों के संदर्भ में इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अटल जी दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर पक्ष और विपक्ष सभी की श्रद्धा और सम्मान के पात्र थे, उनका छह दशकों तक का लम्बा सार्वजनिक जीवन निष्कलंक रहा। पुंडीर ने कहा कि अटल जी जैसा विराट व्यक्तित्व कोई दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अटल जी का मानना था कि राजनीति मूल्यों और आदर्शों की होनी चाहिए और सिद्धांतविहीन राजनीति का स्थान सार्वजनिक जीवन में नहीं होना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कभी भी मूल्यों और आदर्शों से समझौता नहीं किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!