Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल गाँधी और पूर्व फुटबॉलर अनिल मल्ल का दुःखद निधन, दोनों का अस्पताल में चल रहा था इलाज

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2020, गुरुवार। देहरादून बार एसोसिएशन के चार बार सचिव व दो बार उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल गाँधी के साथ ही पूर्व फुटबॉलर अनिल मल्ल निधन हो गया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन से अधिवक्ताओं और खेल जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

  • अनिल गांधी का महंत इंदिरेश अस्पताल में इलाज चल रहा था। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि अनिल गांधी वर्ष 2009-10 व 10-11 में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चुने गए थे। 2011-12, 12-13 व 15-16 व 16-17 में चार सचिव भी चुने गए। उनके निधन से उन्हें अधिवक्ता समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। कहा कि मैने अपना सबसे अच्छा साथी खो दिया है। अनिल गांधी अविवाहित थे।
  • सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि गाँधी अधिवक्ताओं के हितों को लेकर हमेशा मुखर रहे, उनके यूं चले जाने से हम सभी मर्माहत हैं। उधर, राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि अनिल गांधी बड़े हंसमुख स्वभाव के तो थे ही साथ ही युवाओं की आवाज थे। वह हमेशा राज्य आंदोलनकारियों के साथ तन, मन, धन से सहयोग देते रहे। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

पूर्व फुटबॉलर अनिल मल्ल का निधन

  • देहरादून के पूर्व फुटबॉलर अनिल मल्ल का मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे और लंबे समय से हृदयरोग के साथ ही डायबिटीज से पीड़ित थे। तकरीबन सात दिन पहले शुगर का लेवल बढ़ने पर स्वजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व फुटबॉलर के निधन की खबर सुनकर प्रदेशभर के खेल प्रेमियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया।
  • जिला क्रीड़ा अधिकारी देहरादून राजेश ममगाईं ने बताया कि अनिल मल्ल राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे। वह बेहतरीन फारवर्डर थे। सर्वे ऑफ इंडिया में नौकरी करते हुए उन्होंने सर्वे ऑफ इंडिया के लिए लंबे समय तक फुटबॉल खेला। इसके अलावा देहरादून के जिप्सी यंग क्लब के लिए वह करीब 20 साल तक खेले।
  • उन्होंने नेपाल की महिंद्रा पुलिस के लिए भी कई साल तक फुटबॉल खेला। अनिल मल्ल देहरादून के रायपुर में रहते थे। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके निधन पर उप क्रीड़ा अधिकारी, दीपक रावत, अनूप बिष्ट, देहरादून फुटबॉल एकेडमी के सचिव उस्मान खान, उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी, एसके अग्निहोत्री आदि ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!