Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता कम थी, लेकिन दहशत में आए लोग रात को ही घरों से बाहर निकलकर भागे।

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप के झटके बेहद मामूली थे और बड़कोट क्षेत्र में ही केंद्रित रहे। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यमुना घाटी के बड़कोट कस्बे के आसपास रात करीब 9.26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।  भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई। इसका केंद्र उत्तरकाशी और बडकोट के बीच आंका गया।

भूकंप के झटके महसूस होने से दहशत में आए लोग लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। दूसरी ओर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अफसरों को एहतियात बरतने को कहा है।

गौरतलब है कि उत्तरकाशी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील रहा है। 20 अक्टूबर 1991 को आए भूकंप में आठ सौ से अधिक लोग मारे गए थे। साथ ही सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे। इसके बाद वर्ष 1999 के भूकंप ने फिर उत्तरकाशी को डराया। इसके बाद भी जिले में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे। इसी वर्ष 31 जनवरी को उत्तरकाशी में दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए। इनका केंद्र उत्तरकाशी था। भूगर्भीय दृष्टि से जिला बेहद संवेदनशील जोन-4 व 5 में स्थित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!