Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

पराजय को सामने देख अब प्रपंच रच रही है कांग्रेस, जनता देख रही है इनकी कुटिलता और झूठे पैंतरे – रेखा आर्या

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मंत्री रेखा आर्या ने तेज किया प्रचार, कहा- सनातन विरोधी कांग्रेस को इस बार फिर सबक सिखाएगी केदारनाथ की जनता

केदारनाथ मे कमल खिला कर क्षेत्र के विकास में तीसरा इंजन जोड़ेगी जनता

अगस्त्य मुनि। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रचार को तेज कर दिया है। रेखा आर्या ने आज क्षेत्र के अगस्त्य मुनि नगर मंडल के अंतर्गत कमसाल, जागोठ, मालखी, मणगूह, भटवाड़ी, रूमसी, भौंसाल और चमेली गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर, अपनी पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे। हमेशा की तरह अपने भाषणों में रेखा आर्या मुखर नज़र आईं और उन्होंने जमकर कांग्रेस पर हमले किए।

कांग्रेस पार्टी को सनातन विरोधी पार्टी बताते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जनता कांग्रेस के अधर्म को देख रही है और इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कुलदीप रावत का ज़िक्र करते हुए कहा कि हार को सामने देख कांग्रेस बौखला गई है और अब झूठ प्रपंच रच जनता को बरगलाने का नाकाम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुलदीप रावत भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी की कोई कुटिल चाल कामयाब हो नहीं पाएगी।

अपने भाषण में उन्होंने जोड़ा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों का जीवंत उदाहरण है और क्षेत्र का एक-एक मतदाता यहां हो रही उन्नति से पूरी तरह परिचित हैं।

यहां के नागरिक जानते हैं कि, इस क्षेत्र और राज्य के सर्वांगीण विकास को केवल भाजपा ही सुनिश्चित कर सकती है।

रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जिसकी नीतियों में युवाओं और महिलाओं को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। यही कारण है कि पार्टी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से बहन आशा नौटियाल को मैदान में उतारा है ताकि इस क्षेत्र की महिलाओं की आवाज़ को और अधिक सशक्त रूप से प्राथमिकता मिल सके।

वो बोलीं कि आज वो जब पहाड़ के अंदरूनी इलाकों में महिलाओं को सरकारी नीतियों के प्रति सजग और जागरूक देखती हैं तो उन्हें बड़ा संतोष होता है कि सरकार के काम जन-जन तक पहुंच रहे हैं। महिलाओं के तकनीक से जुड़ने पर भी उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर की और कहा कि उनकी सरकार इस दायरे को और बड़ा करेगी।

जनसाधारण से अपील करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वो केदारनाथ के विकास को थमने ना दें और एक बार फिर से यहां से भाजपा को विजयी बनाएं ताकि केदारनाथ का विकास ‘ट्रिपल इंजन’ द्वारा और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सके।

रेखा आर्या के साथ इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बीना राणा, पूर्व राज्यमंत्री बीना बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता नौटियाल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष शकुंतला देवी, प्रवासी ज़िला मंत्री कुलबीर रावत, ओमप्रकाश बहुगुणा, राजेंद्र जुयाल और रजनी शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!