Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

सुरक्षाबलों ने पुलवामा में आतंकी हमले को किया नकाम, रोड पर लगाई आइईडी की निष्क्रिय

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2022, मंगलवार, श्रीनगर अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादी कश्मीर घाटी में हमलों की साजिशें रच रहे हैं। सुरक्षाबलों की सतर्कता आतंकी मंसूबों को हर बार विफल बना रही है। इस बार आतंकियों ने सेना को निशाना बनाने के लिए जिला पुलवामा में चौधरीबाग-लित्तर रोड पर आइईडी लगाई थी। इससे पहले कि आतंकवादी अपनी साजिश में कामयाब होते, सुरक्षाबलों ने समय रहते आइईडी का पता लगा लिया और उसे निष्क्रिय बना दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौधरीबाग-लित्तर रोड के किनारे ये आइईडी पांच किलो गैसे सिलेंडर में लगाई गई थी। इस मार्ग से सेना की कानवाई गुजरनी थी। आतंकवादियों का पूरा प्रयास था कि जब सेना की गाड़ियां इस मार्ग से गुजरती आइईडी में विस्फोटा किया जाता जिससे जवानों को काफी नुकसान होता। कानवाई गुजरने से पहले सेना की रोड ओपनिंग पार्टी जब हाईवे की जांच के लिए वहां से गुजरती तो उनकी नजर इस आइईडी पर पड़ गई।

5 किलो गैस सिलेंडर के साथ लगाई गई आइईडी केे साथ कुछ पटाखे भी लगाए गए थे। जवानों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत बम निष्क्रिय दस्ते को वहां बुला लिया। दस्ते में शामिल जवानों ने आइईडी का निष्क्रिय किया। उन्होंने बड़े ही सुरक्षित ढंग से आइईडी को सड़क से दूर ले जाकर उसे निष्क्रिय बना दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आइईडी पांच किलो गैस सिलेंडर के साथ लगाई गई थी। जिस रास्ते पर यह लगाई गई है, उससे यह स्पष्ट होता है कि यह सेना को निशाना बनाने के लिए लगाई गई थी।

सुरक्षाबलों ने एक बार फिर बहुत बड़े हमले को टाल दिया है। बम को निष्क्रिय बनाने तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया था। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश में सर्च आपरेशन भी चलाया परंतु जब कोई सुराग नहीं मिला तो अभियान को समाप्त कर दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!