Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

पुलवामा जिला के द्रबगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मारा गिराया, हथियार बरामद

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2022, रविवार: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला के द्रबगाम इलाके में शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मारा गिराया है। इनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक की पहचान जुनैद के रूप में हुई है। जुनैद वहीं आतंकी है जिसने पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या की थी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार को बयान जारी करते हुए बताया कि शनिवार को पुलवामा के द्रबगाम इलाके में एक आतंकी को मार गिराया गया था। रात भर से जारी मुठभेड़ के बाद अभी तक तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। फिलहाल अभी भी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

इसी बीच कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने इंटरनेट मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलवामा मुठभेड़ के तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। इनकी पहचान जुनेद शीरगोजरी, फैजल नजीर बट और इरफान अहमद मलिक निवासी पुलवामा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो एके 47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों का आपरेशन जारी है। पिछले कुछ महीनों में सुरक्षाबलों ने कश्मीर संभाग में कई आतंकियों और उनके कमांडरों को ढेर किया है। इनमें से अधिकतर मुठभेड़ें पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधान पर की हैं। गत शनिवार को कुलगाम जिला में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को मार गिराया था। इससे पहले गत मंगलवावर को कश्मीर में दो मुठभेड़ें हुई। कुपवाड़ा मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया था जबकि गत सोमवार को सुरक्षाबलों ने सोपोर में पाकिस्तानी आतंकी हंजला को एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!