Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिकपर्यटन

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बदरीनाथ मास्टर प्लान पर स्थानीय व्यापारियों-तीर्थ पुरोहितों के साथ की बैठक

[highlight]मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पर्यटन श्री मंत्री सतपाल महाराज ने बदरीनाथ धाम को अधिक आध्यात्मिक नगरी के रूप में सुविधा-संपन्न बनाने हेतु मास्टर प्लान को लागू किये जाने हेतु प्रतिवद्धता जताई है।[/highlight]

  • पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बदरीनाथ मास्टर प्लान पर स्थानीय व्यापारियों-तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक की।
  • मंदिर की तरफ नारायण पर्वत क्षेत्र का पैदल भ्रमणकर अवलोकन किया।
  • उत्तराखंड के अमरनाथ टिंबर सेंण रवाना हुए।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020, देहरादून/बदरीनाथ धाम (सू.ब्यूरो)। पर्यटन-धर्मस्व एवं संस्कृति सचिव दिलीप जावलकर ने आज प्रात: बदरीनाथ धाम के स्थानीय व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों तथा हक-हकूकधारियों से बदरीनाथ महानिर्माण योजना के विषय में बैठक की तथा मास्टर प्लान के संबंध में लोगों की आपत्तियों एवं शंकाओं का निवारण भी किया। इस अवसर पर पर्यटन सचिव ने कहा कि बदरीनाथ महानिर्माण योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में लागू हो रही दूरदर्शी योजना है। महानिर्माण योजना पर 424 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित है‌, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ पहुँचेगा तथा बदरीनाथ धाम में यात्री-सुविधाओं में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान केंद्र के सहयोग से लागू हो रही महत्त्वपूर्ण परियोजना है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पर्यटन श्री मंत्री सतपाल महाराज ने बदरीनाथ धाम को अधिक आध्यात्मिक नगरी के रूप में सुविधा-संपन्न बनाने हेतु मास्टर प्लान को लागू किये जाने हेतु प्रतिवद्धता जताई है।

[box type=”shadow” ]उल्लेखनीय है कि यात्री-सुविधाओं हेतु मास्टर प्लान तीन चरणों में प्रस्तावित है:

  • पहले चरण में शेष नेत्र एवं बदरीश झील का सौंदर्यीकरण शामिल है।
  • दूसरे चरण में बदरीनाथ धाम परिसर तथा आसपास के स्थलों का सोंदर्यीकरण तथा विस्तारीकरण होना है।
  • तीसरे चरण में शेष नेत्र से बदरीनाथ मंदिर तक आस्थापथ निर्माण प्रस्तावित है।[/box]

पर्यटन सचिव ने बदरीनाथ मास्टर प्लान को आध्यात्मिक क्षेत्र बदरीनाथ धाम के विकास हेतु महत्त्वपूर्ण महायोजना बताया है। इससे पहले पर्यटन सचिव ने बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये तथा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
बैठक के पश्चात पर्यटन सचिव ने मंदिर के निकटवर्ती स्थानों नारायण पर्वत, मातामूर्ति मार्ग, ब्रह्मकपाल, तप्तकुंड क्षेत्र, बामणी गाँवव मार्ग आदि स्थानों का पैदल चलकर अवलोकन किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह, उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, बदरीनाथ नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, व्यापार सभा के विनोद नवानी आदि मौजूद रहे।
विगत रविवार 18 अक्टूबर को पर्यटन सचिव ने तुंगनाथ में एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से चल रहे अवस्थापना विकास कार्यों का निरीक्षण किया। रविवार को मंडल (चमोली) जड़ी-बूटी शोध-विकास संस्थान के कार्यों का भी निरीक्षण किया। सोमवार शायंकाल बदरीनाथ पहुँचकर बदरीनाथ मास्टर प्लान के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया। आज स्थानीय व्यापारियों तीर्थ पुरोहितों एवं हक हकूक धारियों से वार्ता की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटन सचिव आज सायं टिंबर सेण (नीति घाटी) रवाना हो गये हैं। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ० हरीश गौड़ ने बताया कि टिंबरसेण को उत्तराखंड का अमरनाथ कहा जाता है, यहाँ बाबा अमरनाथ की तरह बर्फ के शिवलिंग के दर्शन होते हैं। पर्यटन सचिव मलारी घाटी में पर्यटन विकास की संभावनाओं का भी अवलोकन करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!