Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

17 से 19 दिसम्बर 2022 को आयोजित की जायेगी “सचिवालय बैडमिंटन अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता”

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अन्तिम तिथि 05 दिसम्बर 2022 निर्धारित की गयी है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को सचिवालय परिसर स्थित एफ०आर०डी०सी० भवन में आयोजित की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 से 19 दिसम्बर को परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित की जायेगी।

बैठक में प्रतियोगिता की तैयारी की समीक्षा की गयी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अन्तिम तिथि 05 दिसम्बर 2022 निर्धारित की गयी है। सभी प्रतिभागी टीमों से अनुरोध किया गया है कि वह नियत तिथि तक अपनी एंट्री सुनिश्चित करें। इसके उपरांत प्रतिभागिता स्वीकार न नहीं की जायेगी। प्रतियोगिता का आयोजन जीरो वेस्ट की थीम के साथ किया जाना है, जिसमें शहरी विकास विभाग द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। बैठक में प्रतियोगिता के सुचारू एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।

पूर्व में यह प्रतियोगिता माह नवम्बर, 2022 में निर्धारित की गयी थी किन्तु विधान सभा सत्र के कारण प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन किया गया। विभिन्न प्रचार माध्यमों से प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी राजीव नयन पाण्डे एवं श्रीमती रंजना को प्रदान की गयी।

क्लब के अध्यक्ष, पन्ना लाल शुक्ल द्वारा अवगत कराया गया कि सचिवालय बैडमिण्टन क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता का यह आठवाँ संस्करण है, जिसमें राज्य के अनेक विभागों द्वारा अपनी प्रतिभागिता प्रस्तुत की गयी है। प्रतियोगिता का उद्देश्य काम के साथ स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना है। उक्त के अतिरिक्त प्रतियोगिता सामाजिक सरोकारों, जिसमें जीरो वेस्ट को बढ़ावा दिया जाना भी सम्मिलित है, के उद्देश्य के साथ आयोजित की जा रही है।

बैठक में महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह डुंगरियाल, अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता के संयोजक एस०एस० सजवाण, कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर सिंह नेगी, संदीप कुमार, राजीव नयन पाण्डेय, रमेश सिंह बर्त्वाल, सुश्री सोनिया मलिक एवं रंजना उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!