Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश में एक और (तीसरे) उप-मुख्यमंत्री की तलाश तेज, विधान परिषद चुनाव के बाद होगा फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ जनवरी २०२१, मंगलवार। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारी में तेजी से लगी है। विधान परिषद चुनाव में 12 सीट पर 28 जनवरी को होने मतदान के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में भी फेरबदल के कयास हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश को एक और उप मुख्यमंत्री मिल सकता है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मूल निवासी गुजरात कैडर के आइएएस अधिकारी के भी भाजपा में शामिल होने चर्चा जोरों पर है। अपनी सेवा का दो वर्ष का कार्यकाल बाकी रहते स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले इस अधिकारी को पीएम नरेंद्र मोदी का बेहद खास माना जाता है।

उत्तर प्रदेश में तीसरे उपमुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गई है। भाजपा राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा को एक और उप मुख्यमंत्री की तलाश है जो राज्य के जातीय समीकरण में फिट बैठे। फरवरी के दूसरे हफ्ते में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में एक फेरबदल हो सकता है। इसी दौरान एक और डिप्टी सीएम को शपथ भी दिलाई जाएगी। फिलहाल केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं।

प्रदेश के योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में जहां कुछ मंत्रियों के पर कतरे जा सकते हैं, वहीं संगठन में काम कर रहे कुछ लोगों को मंत्री पद का दायित्व सौंपा जा सकता है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह इसको लेकर अपना खाका तैयार कर चुके हैं। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के संभवत: अंतिम फेरबदल में कम से कम दो कैबिनेट मंत्री समेत छह मंत्रियों को सरकार में शामिल किया जाने पर विचार हो गया है।

प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के बाद अब सरकार को विधान परिषद चुनाव परिणामों का इंतजार है। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव और शिक्षा क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के बाद अब सदन में भारतीय जनता पार्टी की ताकत और बढ़ चुकी है। ऐसे में कुछ नए मंत्रियों को सरकार में शामिल करना बेहद जरूरी हो गया है।

योगी आदित्नाथ सरकार से कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जबकि कुछ के दायित्वों कमी की जाएगी। इस दौरान कुछ अन्य मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। दो कैबिनेट मंत्री की जगह वैसे भी खाली है। इस बार के विस्तार में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में संगठन से लोगों को मौका मिलेगा। संगठन से विद्यासागर सोनकर और विजय बहादुर पाठक में से किसी एक को सरकार में भेजा जा सकता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान भी चुनाव जीतकर आई हैं। दूसरी ओर बुलंदशहर सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही की पत्नी उषा सिरोही चुनाव जीती हैं। इनमें से भी किसी एक को सरकार में लाया जा सकता है। योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद में इस समय कुल 54 मंत्री हैं जिनमें 23 कैबिनेट मंत्री हैं। नौ मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री का दर्जा मिला है। जबकि 22 राज्य मंत्री हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार का पिछला मंत्रिमंडल विस्तार 19 अगस्त 2019 में किया था।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के काजा खुर्द निवासी अरविंद कुमार शर्मा गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी के बेहद खास माने जाते हैं। अभी उनका कार्यकाल करीब दो वर्ष का बाकी था कि उन्होंने बीते वर्ष जुलाई में स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली है। वह इससे पहले एमएसएमई विभाग में सचिव तथा पीएमओ में अतिरिक्त सचिव थे।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव शर्मा ने जुलाई 2022 में निर्धारित समय से पहले सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। पिछले अप्रैल में एमएसएमई में सचिव के रूप में तैनात थे। शर्मा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ गुजरात में भी सीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम किया। वह नरेंद्र मोदी के साथ लंबे समय तक सेवा देने वाले नौकरशाहों में से थे, जब 2001 से नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!