Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी जुम्मा गांव पहुंचकर स्थिति का लेंगे जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2021, मंगलवार, पिथौरागढ़। धारचूला के आपदा प्रभावित जुम्मा गांव में दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी खोज एवं बचाव कार्य जारी है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए देहरादून से हेलीकाप्टर से रवाना हो गए हैं।

पहले वह आपदा प्रभावित क्षेत्र तोक जामुनी व तोक सिरोओडार गांव का हवाई सर्वेक्षण करेंगे, इसके बाद एसएसबी कैंप में प्रभावितों से मिलेंगे, फिर धारचूला में स्‍थानीय ग्रामीणों से करेंगे भेंट। धारचूला से मुख्‍यमंत्री अपने चुनाव क्षेत्र खटीमा जाएंगे, यहां वह बहुउददेशीय शिविर का उदघाटन करेंगे, शाम को सामाजिक संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों से मिलेंगे, रात्रि विश्राम खटीमा में।

रविवार मध्य रात के बाद धारचूला के साथ-साथ काली नदी पार नेपाल के श्रीबगड़ में भी बादल फट गया। वहां भी पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं नजयांग नाले का मलबा काली नदी में गिरा तो नदी का प्रवाह भी थम गया और झील बन गई। इससे नेशनल हाइड्रो पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) की 280 मेगावाट क्षमता वाली धौलीगंगा जल विद्युत परियोजना के प्रशासनिक भवन सहित अधिकारियों-कर्मचारियों के आवासों में दो मंजिले तक पानी भर गया। सभी ने तीसरी मंजिल पर जाकर जान बचाई। रात भर सभी खौफ के साये में रहे।

इधर, सुबह झील से रिसाव शुरू हुआ तो आगे धारचूला में काली नदी का जलस्तर अंतरराष्ट्रीय झूला पुल के पास तक पहुंच गया। इससे नदी किनारे बस्तियों को खतरा पैदा हो गया। भारी बारिश के कारण कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग धारचूला से एलागाड़ के मध्य कई स्थानों पर बह गया है। फिलहाल पांच शवों को निकाला जा चुका है और दो लापता लोगों की तलाश जारी है।

चार घायलों को धारचूला सीएचसी में भर्ती किया गया है। मौके पर डीएम डा आशीष चौहान, एसपी सुखवीर सिंह एसडीएम एके शुक्ला मौजूद हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसएसबी, पुलिस और राजस्व दल खोज एवं बचाव कार्य मे जुटे हैं।

धारचूला में सीएम के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। सीएम हेलीकाप्टर से सीधे एलागाड़ हेलीपैड में उतरकर जुम्मा गांव जाएंगे। आपदा पीड़ितों को सुनने के बाद धारचूला आएंगे। धारचूला से आगे मार्ग बंद है। सोमवार की रात भी क्षेत्र में बारिश हुई। थल-मुनस्यारी मार्ग डोर बैंड पर बन्द है। जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग भी बंद होने से मुनस्यारी अलग थलग पड़ा है। आपदा प्रबंधन कार्यालय के मुताबिक जिले में 22 मार्ग बंद हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!