Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

पुलिस स्मृति दिवस पर SDRF वाहिनी ने अमर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 21 अक्टूबर 2023, जॉलीग्रांट/देहरादून। “पुलिस स्मृति दिवस” पर शनिवार को SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट परिसर में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में शहीद हुए जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार विजेंद्र दत्त डोभाल, उपसेनानायक, SDRF द्वारा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुये पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को याद कर उनको शत्-शत् नमनः किया गया।

1 सितंबर, 2022 से 31 अगस्त 2023 तक संपूर्ण देश में अब तक कुल 189 पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारी/कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए है जिसमे प्रदेश से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के नाम एवं उनकी वीरगाथाओ को पढ़कर सुनाया गया।

जो निम्नवत है :

1. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रदीप सिंह रावत, जनपद चमोली
2. आरक्षी 573 ना.पु. चमन सिंह तोमर, जनपद उत्तरकाशी
3. आरक्षी 153 ना.पु. जवाहर सिंह, जनपद हरिद्वार
4. आरक्षी 639 ना.पु. लक्ष्मण सिंह जनपद उधमसिंहनगर

इसके पश्चात उपसेनानायक विजेंद्र दत्त डोभाल, शिविरपाल राजीव रावत, निरीक्षक प्रमोद रावत, उपनिरीक्षक जयपाल राणा, आलोक चन्द्र, मथुरा प्रसाद, श्रीमती पूनम शाह, भरत रावत, बटालियन हवलदार मेजर राजीव जोशी सहित अधीनस्थ SDRF अधिकारी/कर्मचारीगणों तथा SDRF वाहिनी में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों द्वारा क्रमवार शहीद स्मारक पर वीरगति को प्राप्त हुये जवानों को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!