Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश में चार महीने बाद आज से छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोले गए स्कूल

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त 2021, सोमवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन मोड में उतरने का उत्तर प्रदेश में बड़ा असर हुआ है। उत्तर प्रदेश में लगातार संक्रमण कम होने से लोगों को समय-समय पर राहत दी गई है। इसी क्रम में सोमवार से माध्यमिक स्कूल खोले गए हैं। सोमवार को कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को कोविड प्रोटोकाल के साथ स्कूलों में प्रवेश दिया गया है। पहले दिन अनुपस्थिति काफी कम है, लेकिन करीब सात माह बाद स्कूल खुलने से बच्चे काफी उत्साहित हैं।

उत्तर प्रदेश में सोमवार से राजधानी लखनऊ से साथ ही सभी जिलों में कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं की स्कूल में पढ़ाई शुरू हो गई है। अभी तक ऑनलाइन मोड में करीब सात महीने से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं अब ऑफलाइन मोड में शिक्षा ग्रहण करेंगे। सभी जिलों में अभी एक सत्र में शिक्षण का कार्य शुरू किया गया है। कहीं पर सुबह आठ बजे से और कही पर 7:30 बजे से स्कूलों को खोला गया है।

यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों में उपस्थिति काफी कम रही जबकि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में उपस्थिति अच्छी रही सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश किया गया। करीब सात महीने बाद स्कूल खुलने पर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

स्कूल आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाकर अभिभावकों का सहमति पत्र दिखाने के बाद प्रवेश दिया गया। बच्चे भी अपने साथ मास्क व सैनिटाइजर लाना नहीं भूले। इस दौरान स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मुख्य द्वार पर मौजूद रहे। कोरोना संक्रमण का विद्यार्थियों में थोड़ा डर तो था, कुछ डरे-सहमे भी नजर आए। स्कूल खुलने और दोस्तों से दोबारा मिलने की खुशी में वह पुरानी बुरी यादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते नजर आए।

प्रदेश में कोरोना काल में ऑफलाइन पढ़ाई का भी श्री गणेश हो गया। अधिकांश स्कूल सुबह 8 बजे ही खुल गए। सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन गंभीरता से होता दिखा। स्कूल गेट पर बच्चों का टेंपरेचर चेक करके ही प्रवेश दिया गया। इसके अलावा हर बच्चे को अनिवार्य रूप से सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया। स्कूल प्रबंधन की बेहद सजग है। बिना मास्क के किसी भी बच्चे, स्टाफ व शिक्षक को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। कक्षाओं में भी फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। कक्षाएं सुबह 8 बजे से दिन में 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही कोरोना से तैयारियों को लेकर अभिभावकों को भी आश्वस्त किया गया है।

स्कूल भी बेहद सतर्क

सभी स्कूलों को सख्त निर्देश है कि हर कक्षा में शारीरिक दूरी के मानक का पालन करें। कक्षा की कुल क्षमता की 50 फीसदी का ही उपयोग अनिवार्य किया गया है। अगर किसी स्कूल में छात्र संख्या अधिक रहती है तो बच्चों की आनलाइन क्लास भी संचालित कराई जा सकती हैं।

स्कूलों को इनका करना होगा पालन

  • सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग व हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही स्कूल में प्रवेश मिलेगा।
  • स्कूल परिसर व कक्षा में मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
  • एक कक्षा में 50 फीसद विद्यार्थी ही बुलाए जाएंगे।
  • प्रार्थना सभा और लंच ब्रेक नहीं होगा।
  • विधार्थी पानी की बोतल साथ लाएंगे। सामान की अदला-बदली नहीं करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!