Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

SBI बैंक का कर्ज हुआ सस्ता : ब्याज दरों में फिर हुई कटौती

आकाश ज्ञान वाटिका। ९ दिसंबर, २०१९ (सोमवार)। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने सभी अवधि के लोन पर एमसीएलआर रेट में 0.10 फीसद कटौती की सोमवार की घोषणा की। इस ताजा कटौती के साथ एक साल का मार्जिनकल कॉस्ट लेंडिंग रेट (MCLR) 8% से घटकर 7.90% सालाना रह जाएगा। बैंक की ओर से ब्याज दर में कमी संबंधी यह घोषणा 10 दिसंबर, 2019 से प्रभावी हो गई है। SBI ने चालू वित्त वर्ष में लगातार आठवीं बार एमसीएलआर में कटौती की है। सबसे बड़े बैंक ने बयान जारी कर कहा है कि ब्याज दर में कटौती के साथ वह देश में ‘सबसे सस्ती दर पर लोन उपलब्ध कराने वाला’ बैंक बन गया है।

SBI परिसंपत्ति, जमा, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के लिहाज से देश का सबसे बड़ा बैंक है। एसबीआई का दावा है कि वह देश का सबसे बड़ा मॉर्गेज लेंडर भी है।

भारतीय स्टेट बैंक ने रिजर्व बैंक द्वारा इस साल रेपो रेट में अब तक की गई 1.35 फीसद की कटौती का लाभ ग्राहकों को देने के लिए ब्याज दर में कमी की है। बैंक की ब्याज दर में कटौती की घोषणा से उन ग्राहकों को खुशी होगी जो हाल में रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट को 5.15 फीसद पर यथावत रखने के फैसले से निराश थे।
उल्लेखनीय है कि देश की जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घटकर छह साल से भी अधिक समय के न्यूनतम स्तर 4.5 फीसद पर आ गई। इससे भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने के लक्ष्य को बड़ा झटका लगा है। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि केंद्रीय बैंक इस साल लगातार छठी बार अपनी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दरों में कटौती करेगा लेकिन केंद्रीय बैंक ने बढ़ती मुद्रास्फीति को देखते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। आरबीआई ने इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत के विकास दर के अनुमान को भी 6.1 फीसद से घटाकर 5 फीसद करने की भी घोषणा की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!