Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

खाद्य प्रसंस्करण व पेयजल को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मिले महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में खाद्य प्रसंस्करण एवं पेयजल को लेकर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण एवं पेयजल की समस्याओं को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने उन्हें बताया कि प्रदेश में अनेक उपयोगी फसलों का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रामदाना, भापर तथा किनवा जैसे खाद्यान्नों जिनसे बड़ा आर्थिक लाभ होता है। ऐसी फसलों को उगाया जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को बताया कि प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य प्रगति पर है। पुराने स्रोतों मैं हालांकि पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। लेकिन उनमें नए कनेक्शनों को जोड़ने से पानी की कमी पढ़ सकती है। इसलिए नए स्रोतों को चिन्हित कर उनसे भी पेयजल लाइनों को जोड़ा जाए। ताकि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सुझाव पर सहमति जाहिर करते हुए केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह दीर्घकालीन योजना है। इसलिए उनका यह सुझाव उचित है निश्चित रूप से इस दिशा में कार्य होगा। महाराज ने उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें उत्तराखंड आने का भी निमंत्रण दिया। महाराज के निमंत्रण पर खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि वह शीघ्र ही उत्तराखंड आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!