Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशफिल्म-जगत

अभिनेता/निर्देशक सतीश कौशिक ने 66 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 मार्च 2023, गुरूवार, कनखल, नई दिल्ली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दु:खद और दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन बृहस्पतिवार को हो गया है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी सतीश कौशिक के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। एक्टर के निधन की पुष्टि उनके खास दोस्त अनुपम खेर ने एक ट्वीट के माध्यम से की है। बता दें कि निधन के महज कुछ ही घंटों पहले अपना आखिरी ट्वीट किया था। निधन से पहले सतीश बेहद खुश थे। सतीश का आखिरी ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने 7 मार्च दोस्तों संग खेली थी होली, होली की शुभकामनायें दी

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने 7 मार्च यानी मंगलवार की देर रात को अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में सतीश होली के रंग और मस्ती में डूबे नजर आए थे। उन्होंने एक नहीं, बल्कि चार तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सतीश के साथ ऋचा चड्ढा, अली फजल, जावेद अख्तर और महिमा चौधरी संग नजर आ रही हैं। सतीश ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘ये होली जानकी कुटीर, जुहू में खेली।’ अपने इस ट्वीट के जरिए उन्होंने सभी को होली की शुभकामनायें दी थीं। तस्वीरों में हंसते हुए सतीश कौशिक को देखकर अब उनके फैंस का मन भारी हो रहा है।

सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी फिर कभी पहले जैसी नहीं रहेगी अनुपम खेर

66 वर्ष की उम्र में सतीश के निधन से अनुपम बुरी तरह से टूट गए हैं। अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, ‘जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है !’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्ण विराम ! सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी फिर कभी पहले जैसी नहीं रहेगी। ओम् शांति!’ अनुपम खेर के अलावा कंगना रनोट, मधुर भंडारकर जैसे कई स्टार्स ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!