Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

सरकार जनता के द्वार : सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में ग्राम गडोरा में आयोजित किया गया ग्राम चौपाल कार्यक्रम

ग्रामीणों द्वारा 30 समस्यायें दर्ज कराई गई जिनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया

सूचना अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी समस्यायें दर्ज कराई गई हैं उनका संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करवाई जाएगी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023, रुद्रप्रयाग। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों को उपलब्ध हो तथा उनकी समस्या का त्वरित निराकरण करने के लिए ‘‘सरकार जनता के द्वार‘‘ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन में विकास खंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत ग्राम गडोरा में सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में पंचायत भवन में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा 30 समस्यायें दर्ज कराई गई जिनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया, जिसमें 14 ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए जाने की माँग की गई तथा वर्तमान में हो रही भारी बारिश के कारण कई ग्रामीणों द्वारा मकानों के आँगन क्षतिग्रस्त होने एवं आँगन में दरार पड़ने से मकानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्यवाही की माँग की गई। इसके साथ ही ग्राम वासियों द्वारा अवगत कराया गया कि गाँव में जल संस्थान की पुरानी पेयजल लाईन में विगत दो वर्षों से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। केवल पानी के बीजक ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान गडोरा श्रीमती सरला देवी ने ग्राम पंचायत गडोरा तोक मगरा गधेरा व डूल्या गधेरा व चोसाला तोक में चैकडैम व भूमि सुधारीकरण चैकडैम तथा पीएमजीएसवाई रोड जो कि पोखरी-भुनका मोटर मार्ग की कटिंग से ग्राम पंचायत के पेयजल स्रोत क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसमें विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की माँग की गई। इस अवसर पर क्षेत्र की अन्य समस्याओं जिनमें राशन कार्ड बनाए जाने, सोलर लाईट व्यवस्था ठीक करने, कई घरों में बरसात के पानी से सुरक्षा की मांग की गई तथा शांति देवी पत्नी स्व. महिताब सिह ने घर के मकान के ऊपर जीर्ण-शीर्ण आम के पेड़ से मकान को खतरा होने से सुरक्षा की मांग की गई।

इस अवसर पर सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित कर संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनायें संचालित हो रही हैं तथा ग्रामीण अपने अनुभव एवं दक्षता के अनुरूप योजना का चयन कर स्वरोजगार के क्षेत्र में अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं जिससे वह अपनी आर्थिकी को मजबूत कर आत्मनिर्भर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए योजनायें संचालित की जा रही हैं तथा ग्रामीणों एवं बेरोजगार युवाओं को उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया जा रहा है ताकि वह संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी समस्यायें दर्ज कराई गई हैं उनका संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करवाई जाएगी। इस अवसर पर होम्योपैथिक विभाग द्वारा लगभग 30 ग्रामीणों को आवश्यकता के अनुसार दवा वितरण किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान गडोरा श्रीमती सरला देवी, डाॅ० गीता गोरखा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विवेक सकलानी, आँगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती आरती एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!