Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

सारा का पहली बार पर्दे पर दिखेगा धाकड़ अवतार, ताबड़तोड़ एक्शन कर टाइगर को देंगी टक्कर

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 23 सितम्बर 2023, मुम्बई। सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। पिछली फिल्म जरा हटके जरा बचके में भी सारा अपना जादू चलाने में सफल रहीं। बहरहाल, उनके पास कई फिल्में हैं, जिनमें से एक की तैयारी में उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सारा की जोड़ी टाइगर श्रॉफ के साथ बनी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सारा जल्द ही एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में टाइगर के साथ नजर आएंगी, जो जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि फिल्म में सारा एक ऐसे धाकड़ अवतार में नजर आने वाली हैं, जो अब तक इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। वह खुद को तैयार करने के लिए रूरू्र (मिश्रित मार्शल आर्ट) में बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण ले रही हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सारा ने अब तक देसी गर्ल या रोमांटिक किरदार निभाए हैं और उनकी भूमिकाओं को पसंद भी किया गया है, लेकिन टाइगर अभिनीत फिल्म में वह अपने प्रदर्शन और जोरदार एक्शन दृश्यों से सबको हैरान कर देंगी। इसमें उनका एक अलग ही पक्ष देखने को मिलेगा, जो उनके 5 साल के करियर में अब तक देखने को नहीं मिला। अपने एक्शन से दर्शकों को चौंकाने के लिए सारा ने जी-जान लगा दी है। सारा नहीं चाहतीं कि फिल्म में उनका एक्शन बनावटी लगे। इसे वास्तविक बनाने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं और रोजाना घंटों एक्शन की प्रैक्टिस करती हैं ताकि पर्दे पर टाइगर से कमतर न दिखें। वह किसी को शिकायत का कोई मौका नहीं देना चाहतीं, इसलिए उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के लिए कमर कस ली है। वह अपनी फिटनेस और डाइट पर भी खास ध्यान दे रही हैं। सारा को उम्मीद है कि उनकी मेहनत रंग लाएंगी।

इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म में जहा टाइगर जबरदस्त एक्शन और स्टंट करते दिखेंगे, वहीं सारा भी उनके कदम से कदम मिलाती दिखेंगी। दोनों साथ में दुश्मनों से लोहा लेते दिखेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म एक मिशन पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं। इसे दुनियाभर के अलग-अलग देशों में शूट किया जाएगा। इस फिल्म के जरिए पहली बार टाइगर-सारा की जोड़ी दर्शकों के बीच आ रही है। सारा की ऐ वतन मेरे वतन, मर्डर मुबारक और मेट्रो इन दिनों जैसी फिल्में कतार में हैं। उनकी फिल्म जरा हटके जरा बचके 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। सारा को खुद यकीन नहीं था कि यह फिल्म इतनी बढिय़ा कमाई करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!