Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

सारा अली ख़ान की फ़िल्म ‘लव आज कल’ बॉक्स ऑफ़िस पर ख़तरे में आई

आकाश ज्ञान वाटिका। 17 फ़रवरी, 2020, सोमवार। कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की फ़िल्म लव आज कल बॉक्स ऑफ़िस पर ख़तरे में आ गयी है। फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ठीकठाक कलेक्शन किया है, मगर कलेक्शंस की प्रतिदिन ग्रोथ चिंताजनक है। फ़िल्म ने बेहतरीन ओपनिंग ली थी, मगर वीकेंड के बाक़ी दोनों दिनों में फ़िल्म के कलेक्शंस के आंकड़ों में ख़ास बढ़ोत्तरी नहीं देखी गयी, जिससे वर्किंग वीक में कलेक्शंस को बढ़ाना एक चुनौती साबित हो सकता है।

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुई फ़िल्म को 12.40 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। फ़िल्म को वैलेंटाइन डे के मौक़े का फ़ायदा मिला। हालांकि यह कलेक्शन ट्रेड की उम्मीदों के मुताबिक ही था। ट्रेड जानकारों का अनुमान था कि फ़िल्म 11-13 करोड़ की ओपनिंग लेगी। आम तौर पर वीकेंड के दिनों में फ़िल्म के कलेक्शंस बढ़ते हैं, मगर लव आज कल के कलेक्शंस शनिवार और रविवार को काफ़ी नीचे आ गये। शनिवार को फ़िल्म ने जहां 8.01 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं रविवार को 8.10 करोड़ ही जमा कर सकी। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में लव आज कल को 28.51 करोड़ मिले।

ग़ौर करने वाली बात यह है कि सारा की लव आज कल और 2009 में आयी सैफ़ अली ख़ान की लव आज कल के ओपनिंग वीकेंड की कमाई में ज़्यादा फ़र्क नहीं है। सैफ़ की लव आज कल ने लगभग 11 साल पहले 27.86 करोड़ का कलेक्शन किया था।

अगर 2020 में रिलीज़ हुई फ़िल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस से तुलना करें तो लव आज कल का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन चौथे स्थान पर है।
  1. तानाजी- द अनसंग वॉरियर- 118.91 करोड़
  2. स्ट्रीट डांसर 3डी- 49.76 करोड़
  3. मलंग- 39.65 करोड़
  4. लव आज कल- 28.51 करोड़
  5. छपाक- 28.38 करोड़

अब अगर कार्तिक आर्यन के करियर की दूसरी फ़िल्मों से लव आज कल की तुलना करें तो यह उनका तीसरा बेस्ट ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है। पिछले साल आयी पति पत्नी और वो ने 35.94 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। पिछले साल की ही लुका छुपी ने 32.13 करोड़ जमा किये थे। 2018 में आयी सोनू के टीटू की स्वीटी ने 26.57 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि 2015 में आयी प्यार का पंचनामा 2 ने ओपनिंग वीकेंड में 22.75 करोड़ जमा किये थे।

लव आज कल का निर्देशन इम्तियाज़ अली ने किया है, जिन्होंने पहले वाली लव आज कल का निर्देशन किया था। दोनों फ़िल्मों की कहानी तक़रीबन एक जैसी है, बस एरा का फ़र्क है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!