Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगतताज़ा खबरें

संजू सैमसन को मिली भारतीय टीम में जगह – शिखर धवन हुए टीम से बाहर

आकाश ज्ञान वाटिका। कोलकाता में 21 नवंबर को भारतीय चयनकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। बांग्लादेश के खिलाफ टीम में चुने गए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बिना मौका दिए टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि, अब खबर है कि संजू सैमसन को फिर से भारतीय टीम में जगह मिल गई है और वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट के कारण टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो सकते हैं। वहीं, संजू सैमसन को धवन की जगह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन को दिल्ली के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते समय चोट लगी है, जिसे ठीक होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में संजू सैमसन उनकी जगह फिर से भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी BCCI ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन के बाएं घुटने में महाराष्ट्र के खिलाफ सूरत में सुपर लीग का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मैच खेलते हुए चोट लगी है। ये हादसा उस समय हुआ जब बल्लेबाजी के दौरान रन आउट से बचने के लिए उन्होंने फुल स्ट्रेच डाइव लगाई। इस दौरान उनके पैड से निकला लकड़ी का टुकड़ा उनके घुटने में घुस गया। इस चोट के कारमण उनको टांके भी लगे हैं।

हैरान करने वाली बात ये है कि इस मैच के दौरान मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के फीजियो आशीष कौशिक भी मौजूद थे। इनको लगता है कि शिखर धवन आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले ठीक नहीं होंगे। ऐसे में संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि चार साल के बाद टीम में चुने गए सैमसन बिना मैच खेले टीम से बाहर हो गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!