Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखण्ड शासन के क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने रायपुर ब्लॉक के थेवा, मालदेवता, सरखेत एवं धारकोट में क्षेत्रीय भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ किया संवाद

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से संवाद किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2023, मंगलवार, पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड शासन के क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने मंगलवार को जनपद देहरादून के रायपुर ब्लॉक के थेवा, मालदेवता, सरखेत एवं धारकोट में क्षेत्रीय भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। ग्रामीणों की समस्या सुनी और उनके सुझाव भी लिए।

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से संवाद किया तथा योजनाओं की धरातलीय स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का जल्दी समाधान करवाने का अश्वासन दिया। ग्राम पंचायत सरखेत में कुछ लाभार्थियों द्वारा होम स्टे निर्माण किया गया है जिसके उपरान्त एम०डी०डी०ए० द्वारा उनको नोटिस भी निर्गत किये गये हैं। ग्रामीणों द्वारा उक्त के सम्बन्ध में समाधान हेतु माँग की गई तथा विशेष कार्याधिकारी द्वारा शासन स्तर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने हेतु सुझाव दिया गया तथा ब्लॉक स्तर से भी इस विषय पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

संवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत से संबधित कृषि विभाग, राजस्व, ग्राम्य विकास, उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, जल जीवन मिशन, बाल विकास विद्युत, लोनिवि, सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबधित कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों की दी। विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं की विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार करें। जिसका लाभ आमजन को मिल सके। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने विकास खण्ड में स्थित पूर्व में आई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भी जायजा लिया गया।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रायपुर श्रीमती अर्पणा बहुगुणा, सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान गण, सहायक खण्ड विकास अधिकारी रायपुर मोहन लाल रतूड़ी, पूर्ति निरीक्षक आदि मोजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!