Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

शौर्य स्थल पर शहीद सैनिकों के सम्मान में चंदन वृक्ष रोपित कर महाराज ने किया हरेला पर्व का शुभारंभ

  • शहीद वीरों की स्मृति चंदन के समान : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2021, रविवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति, सिंचाई एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को उत्तराखंड युद्ध स्मारक शौर्य स्थल पर शहीद सैनिकों के सम्मान में चंदन वृक्ष रोपित कर हरेला पर्व का शुभारंभ किया।

पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति, सिंचाई एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को चीड़ बाग, राजभवन के समीप स्थित उत्तराखंड युद्ध स्मारक शौर्य स्थल पर चंदन का पौधा रोपित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, हरेला पर्व का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और उनके आशीर्वाद से यहाँ पर शौर्य स्थल का निर्माण हुआ और तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर ने इसका भूमि पूजन किया था। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह हमारा पांचवा तीर्थ है और पूरे उत्तराखंड के लिए एक गौरव का स्थान है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शहीद सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि शहीद वीरों की स्मृति चंदन के समान समाज को प्रेरित और सुगंधित करती रहे यही इस चंदन वृक्षारोपण की भावना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चंदन अपनी खुशबू से पूरे वातावरण को सुगंधित कर देता है उसी प्रकार हमारे सैनिकों का शौर्य और सम्मान भी पूरे देश को सुगंधित करते हुए हमें आदर्श प्रदान करें।

इस अवसर पर पूर्व सांसद व शौर्य स्थल अध्यक्ष तरुण विजय ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी शौर्य स्थल पर आए और उन्होंने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ हरेला महोत्सव का चंदन वृक्ष रोहित कर उद्घाटन किया। पूर्व सांसद तरुण विजय ने कहा कि शहीदों की स्मृति ही उत्तराखंड का प्राण है। उन्होंने बताया कि श्री सतपाल महाराज ने शौर्य स्थल पर लाइट व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं।

इस मौके पर एयर मार्शल बी.डी. जयाल, तनु जैन मुख्य कार्यकारी देहरादून कैंटोन्मेंट बोर्ड, छावनी परिषद के अनेक पार्षद और पूर्व सैनिकों सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के शंकर रावत और अनिल आदि उपस्थित थे।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!