Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने लगया मुंबई पुलिस पर उनपर नजर रखने का आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली।  शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर विवादों में हैं। उनपर एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने ड्रग्स के लेन-देन करने और सेवन करना का आरोप लगाया है। ऐसे में फिलहाल आर्यन खान अपने दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ जेल में हैं। इस पूरे मामले की जांच एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे कर रहे हैं।

आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर समीर वानखेडे अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। समीर वानखेडे का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी उनपर नजरें रखे हुए हैं और उनका पीछा कर रहे हैं। हालांकि समीर वानखेडे ने मुंबई पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्र सरकार से इसकी शिकायत भी की है।

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ आधिकारियों से उन आधिकारियों की शिकायत की जो बीते कुछ समय से उनपर नजर रखे हुए हैं। समीर वानखेडे ने इस मामले पर केंद्र सरकार से भी मुंबई पुलिस की शिकायत की है। उन्होंने सरकार को कुछ सीसीटीवी फुटेज दिए हैं। जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस के नजर रखने का दावा किया है।

आपको बता दें कि शाह रुख के के बेटे आर्यन खान इस वक्त मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। आर्यन की जमानत के लिए कोर्ट में चार बार अर्जी डाली जा चुकी है, लेकिन आर्यन अब तक रिहा नहीं हो पाए हैं। 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम के क्रूज शिप पर छापेमारी की।

इस दौरान उन्होंने आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्जेंट और मुनमुन धमेचा सहित कई लोगों को गिरफ्ता किया था। इसके बाद से यह सभी जेल में हैं। आज इस केस में कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन इसे बुधवार तक के लिए टाल दिया गया है। यह चौथी बार था जब आर्यन के वकील सतीश मांनशिंदे ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!