Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
ताज़ा खबरेंदेश

भाजपा ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा – ‘कांग्रेस ने लोकतंत्र को किया शर्मसार’

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अगस्त 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कई विपक्षी दलों के नेताओं ने गुरुवार को संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकाला। पेगासस, कृषि कानूनों और राज्यसभा में अपने सांसदों से कथित बदसलूकी समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। विपक्षी मार्च पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने एक दिन भी चर्चा नहीं होने दी।

संबित पात्रा ने कहा कि संसद के इतिहास में पहली बार हुआ है कि लाबी में कांच का गेट तोड़ दिया गया जिससे एक सुरक्षाकर्मी भी हताहत हुई है। वो भी अस्पताल में है। ये वही विपक्षी हैं जो कह रहे थे कि संसद का एक विशेष सत्र बुलाना चाहिए मगर जब सत्र चल रहा था, कोरोना पर एक दिन भी चर्चा नहीं होने दी।

पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का व्यवहार आज कांग्रेस पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियां सड़क पर उतरकर कर रही हैं। जिस प्रकार अराजकता संसद के अंदर विपक्षी पार्टियों और खासकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने दिखाया है उससे पूरा देश और लोकतंत्र शर्मसार हुआ है।

मार्च से पहगले कई विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में मुलाकात की और फिर संसद भवन से विजय चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। बैठक में शामिल होने वालों में राहुल गांधी, शरद पवार, खड़गे, संजय राउत, मनोज झा और अन्य विपक्षी नेता शामिल थे।

इसके बाद विपक्ष के नेताओं ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की और कुछ महिलाओं सहित सांसदों के साथ कथित तौर पर धक्कामुक्की की शिकायत की।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष ने पेगासस, किसानों के मुद्दों और मूल्य वृद्धि का मुद्दा उठाया लेकिन उन्हें संसद के अंदर बोलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संसद के अंदर बोलने नहीं दिया गया और यह लोकतंत्र की हत्या से कम नहीं है। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह से गलत करार दिया था और कहा कि सीसीटीवी फुटेज से तथ्यों की जांच की जा सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!