Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

जज़्बे को सलाम : कोरोना संक्रमण की इस वैश्विक महामारी के बीच हिम्मत और हौसला रूपी ऑक्सीजन प्रदान कर रहे हैं अरुण कुमार यादव

[box type=”shadow” ][highlight]”अपने सपने” संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव :[/highlight]

  • कोरोना संक्रमित परिवार को दे रहे हिम्मत और हौसला।
  • साथ ही गरीब परिवार को प्रदान कर रहे राशन।
  • जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसका भी पूरा ख्याल रखकर कर रहे हैं सहायता।
  • फिर शुरू किया “मैं हूँ ना….” अभियान।[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2021, शनिवार, देहरादून। “अपने सपने” संस्था ने पिछले वर्ष लॉकडाउन के शुरुआत समय से “मैं हूँ ना…” अभियान के तहत जरूरतमंद 2000 परिवारों को राशन वितरण कर उनके संकट को दूर करने का प्रयास किया था तो वही जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा बाधित न हो इसके लिए लगभग 140 जरूरतमंद बच्चों को कापियाँ – किताब प्रदान किये थे। इसी कड़ी में एक बार फिर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए 26 अप्रैल 2021 से “मैं हूँ ना … “ रूपी अभियान “अपने सपने” संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव द्वारा शुरू किया गया। ” मैं हूँ ना …” अभियान के तहत अरुण यादव कोरोना संक्रमित परिवार के घर जाकर, संक्रमित परिवार को हौसला और हिम्मत प्रदान कर रहे हैं जो दवा के साथ इस समय यह एक अहम हिस्सा है। इसी कड़ी में आज अरुण कुमार यादव ने अधिक जरूरत पड़ने पर सुभाषनगर देहरादून में कोरोना संक्रमित सेमवाल परिवार के घर जाकर उनको हिम्मत और हौसला प्रदान किया। वही अरुण जहाँ नहीं जा पा रहे हैं उनको फ़ोन के माध्यम से हर प्रकार की मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में इस संकट की घड़ी में जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई रुके नहीं, इसके लिए ऐसे 60 जरूरतमंद बच्चों को नई कापियाँ और पुराने-नये किताबें भी प्रदान किये।

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 को “मैं हूँ ना…” अभियान के शुरुआत में अरुण यादव सुभाषनगर में 7 वर्षीय नीलम नामक बच्ची के गरीब परिवार के घर जाकर उन्हें राशन प्रदान किया। इस कोरोना संकट की घड़ी में अरुण कुमार यादव ने कहा कि प्रत्येक लोग कोविड-19 के सावधानी रूपी नियम का पालन करे, साथ ही दवा के साथ-साथ संक्रमित लोगो को एवं उनके परिवार को हिम्मत और हौसला जरूर प्रदान करें, जिससे वह इस संकट के उभर सके।

“अपने सपने” संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने इस “मैं हूँ ना ….” अभियान में मदद कर रहे मोहम्मद कैफ, निधि नौटियाल, दीपिका, संगीता सुब्बा, अभिषेक गुप्ता, सन्तोषी, सहयोग संगठन, अजित, जितेंद्र के प्रति आभार प्रकट किया।

[box type=”shadow” ]जज़्बे को सलाम :

“आकाश ज्ञान वाटिका’ परिवार संकट की इस घड़ी में “सपने संस्था” के संस्थापक अरुण कुमार यादव द्वारा दिन-रात किये जा रहे प्रयासों की सराहना कर, उन्हें उनके इस जज़्बे को सलाम करता है। निश्चित तौर पर संकट के इस दौर में, जहाँ लोगों की जान पर बन आयी है और हर कोई इस महामारी से डरा-सहमा सा है, हमें सभी रुकावटों से ऊपर उठकर कार्य करने चाहिए और उच्च मानसिकता का उदाहरण पेश करना चाहिए, जो निश्चित तौर पर “सपने संस्था” के संस्थापक अरुण कुमार यादव पेश कर रहे हैं। उनके इन कार्यों में आज न जाने कितने गरीब व असहाय परिवारों को आशा की एक नई किरण नजर आ रही होगी।”[/box]

 

अवश्य पढ़िए, यहाँ क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/arun-kumar-yadav-apne-sapne-ngo-special/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!